{"_id":"5c4b301ebdec22738244672f","slug":"rain-in-purvanchal-region-and-cold-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में रुक-रुक कर होती रही बारिश, तापमान में गिरावट के साथ बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में रुक-रुक कर होती रही बारिश, तापमान में गिरावट के साथ बढ़ी ठंड
Sun, 27 Jan 2019 10:07 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : ANI
माघ का महीना शुरू होते ही बारिश भी शुरू हो गई है। पूर्वांचल के जिलों में गुरुवार रात से रुक-रुक कर शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। मिर्जापुर में कहीं-कहीं हल्के ओले पड़े। मौसम बदलने से सर्दी, खांसी, बुखार वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। शनिवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह रहने के आसार हैं।
वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल के ज्यादातर जिलों में गुरुवार रात से बूंदाबांदी शुरू है। शुक्रवार को भी रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे। इसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि गाजीपुर का मौसम सामान्य रहा।
कुछ जिलों में हल्की धूप निकली, लेकिन बाद में बादल घिर गए। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि दिन में डेढ़ किलोमीटर ऊंचाई तक हवाएं चलती रही। ठंड के मौसम में जब भी पुरवा हवाएं चलती हैं, तब मौसम बिगड़ता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो गुरुवार की तुलना में दो डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान गुरुवार के 12.2 डिग्री से बढ़कर 13.2 डिग्री हो गया।