फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railways ready to fight Coronavirus isolation wards at major stations in varanasi

कोरोनावयरस से जंग लड़ने को तैयार रेलवे, प्रमुख स्टेशन पर बन रहे आइसोलेशन वार्ड

Mon, 09 Mar 2020 03:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 09 Mar 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
Railways ready to fight Coronavirus isolation wards at major stations in varanasi
कोरोनावायरस - फोटो : PIB

भारतीय रेलवे ने कोरोनावायरस को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। इसे लेकर पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल पूरी सतर्कता बरत रहा है। मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार के निर्देशन में वाराणसी मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर ऑटो एनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए लोगों को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके साथ ही सभी रेलवे कर्मचारियों को फेस मास्क पहनने का निर्देश दिया गया है। मंडल रेल प्रबंधक के अनुसार मंडल के सभी स्टेशनों पर बैनर और पोस्टरों के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। नई दिल्ली की अधिकांश गाड़ियों के आवागमन के कारण मंडुवाडीह स्टेशन पर पृथकीकरण(आइसोलेशन) और कर्मचारियों को हाइजीन मास्क का प्रयोग करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मंडल के सबसे ज्यादा यात्री घनत्व वाले मंडुवाडीह, छपरा एवं सिवान स्टेशनों पर यात्रियों के लिए हेल्पलाइन बूथ बनाए जा रहे हैं। संक्रामक कोरोनावायरस को लेकर विशेषज्ञों ने उपचार के मुकाबले सावधानियां बरतने को ज्यादा सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आटो एनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से जरूरी सावधानियों में अपने हाथों को बार-बार धोना, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना, खांसने या छींकने के दौरान रूमाल-टिश्यू पेपर या अपनी कोहनियों से जरुर ढकें, जुखाम-खांसी और सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाने की सलाह देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed