भदोही: रेलवे ट्रैक में आई गड़बड़ी से घंटों बाधित रहा वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल रूट, रोकी गईं ट्रेनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले में वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल रूट पर जंघई के पास रेलवे ट्रैक में गड़बड़ी आने के कारण जिले के कई स्टेशनों पर आधा दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण ट्रेनों को घंटों देरी तक रोका गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वाराणसी-प्रतापगढ़ रेलखंड के जंघई स्टेशन के पास प्वाइंट में रविवार देर रात आई तकनीकी खराबी के कारण लगभग रेलखंड पर कई ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। मालगाड़ी के इंजन की सेटिंग के दौरान प्वाइंट डैमेज हो गया था। इसके बाद इसे ठीक करने का काम लगभग छह घंटे तक चलता रहा, सुबह छह बजे इसे दुरुस्त करने के बाद रेलमार्ग बहाल किया गया।
जंघई रेलवे स्टेशन बीते आधी रात को सिग्नल में तकनीकी खराबी से भदोही-लखनऊ रेल मार्ग लगभग 7 घंटे प्रभावित रहा। हलांकि इससे जंघई-जौनपुर रेल यातायात ठप रहा लेकिन भदोही की ओर आने-जाने वाली कई ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। नई दिल्ली- वाराणसी 14258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा पांच घंटे विलंब से भदोही स्टेशन पहुंची। जबकि प्रतापगढ़-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन 3 घंटे 20 मिनट देरी से भदोही पहुंची।
पैसेंजर ट्रेन के देरी से भदोही स्टेशन के यात्रियों को अधिक समस्या हुई। सुबह सुबह भारी संख्या में व्यापारी, छात्र-छात्राएं और आम लोग पैसेंजर ट्रेन से वाराणसी जाते हैं। ट्रेन के निर्धारित समय सुबह 6.55 बजे भदोही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर भारी संख्या में लोग इंतजार कर रहे थे लेकिन बाद में पता चला कि ट्रेन के सुवंसा, बादशाहपुर और नीभापुर में लगभग सवा तीन घंटे बर्बाद हुई।
केवी एक्सप्रेस से भदोही लौट रहे भारी संख्या में यात्री ट्रेन में परेशान रहे। ट्रेन का भदोही पहुंचने का समय तड़के 2.40 बजे है लेकिन सुबह 8 बजे भदोही पहुंची। भदोही स्टेशन अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि भदोही को मुख्यतः दो ट्रेनें प्रभावित हुईं। कहा कि यदि दिन के समय सिग्नल खराब हुआ होता तो निश्चित रूप से अधिक ट्रेनों को दिक्कत होती।