{"_id":"5c49b051bdec224bff241230","slug":"railway-track-cracked-in-ghazipur-once-again","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में लगातार दूसरे दिन भी चटकी मिली पटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में लगातार दूसरे दिन भी चटकी मिली पटरी
Fri, 25 Jan 2019 11:19 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर में चटकी पटरी की मरम्मत करते तकनीकी कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले में पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल अंतर्गत करीब 19 किमी लंबा ताड़ीघाट-दिलदारनगर रेलखंड पर सोनवल एवं सुगवलियां के बीच पुल नंबर दस के पास 15 घंटे 40 मिनट बाद दोबारा रेल पटरी चटक गई। पैसेंजर ट्रेन चटकी पटरी से धड़धड़ाती हुई गुजर गई। संयोग अच्छा रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ।
गुरुवार की सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर दिलदारनगर-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन सोनवल एवं सुगवलियां गांव के बीच पुल नंबर-दस के पास चटकी रेल पटरी से धड़खड़ाते हुए गुजर गई। ट्रेन के जाने के बाद कुछ ग्रामीणों की नजर चटकी पटरी पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी रेल अधिकारियों को दी।
सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में पटरी मरम्मत के कार्य में जुट गए। मरम्मत कार्य पूरा होने पर ट्रेन ताड़ीघाट से दिलदारनगर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
मालूम हो कि पैसेंजर ट्रेन का दिन में कुल छह बार आवागमन होता है। उक्त ट्रेन से प्रतिदिन सैकड़ों लोग यात्रा करते हैं। लोगों का कहना था कि काफी पुराना ट्रैक होने की वजह से पटरी चटकने की घटना बार-बार हो रही है।

बता दें कि 15 घंटे 40 मिनट बाद दोबारा पटरी चटकने की घटना हुई। बुधवार की करीब पांच बजे भी सोनवल गांव के पास पुल नंबर- 10 के पास चटकी रेल पटरी से ट्रेन गुजर गई थी।
इस संबंध में पीडब्लूआई अखिलेश प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर तकनीकी कर्मचारियों को भेजकर मरम्मत का कार्य कराया गया। इसके बाद ट्रेन को दिलदारनगर के लिए रवाना किया गया। पटरी चिटकने से ट्रेन के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।