{"_id":"5b0d85aa4f1c1b8c6e8b5430","slug":"railway-technical-head-sapan-de-killer-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के टेक्किनल हेड सपन डे के हत्यारे गिरफ्तार, साजिशकर्ता फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के टेक्किनल हेड सपन डे के हत्यारे गिरफ्तार, साजिशकर्ता फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
Updated Tue, 29 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
चार पिस्टल, 10 कारतूस, तीन बाइक, दो मोबाइल और दो सिम बरामद
- फोटो : twitter
रेलवे के मुगलसराय स्थित मालगोदाम के निजी कंपनी टुआमैन में टेक्निकल हेड के पद पर कार्यरत सपन डे के हत्यारों को पुलिस ने सोमवार की रात घेरेबंदी कर रेलवे डाउन यार्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपियों में दो पर 20-20 और दो पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार पिस्टल, 10 कारतूस, दो-दो मोबाइल और सिम समेत तीन बाइक बरामद किया है। जबकि हत्या का साजिशकर्ता फरार है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
मंगलवार को एडिशनल एसपी देवेंद्र नाथ ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। मुगलसराय के रेलवे कॉलोनी में 19 मई को बदमाशों ने रेलवे के टेक्किनल हेड सपन डे की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी देवेंद्र नाथ द्विवेदी ने प्रेसवार्ता में बताया कि बैगन के मरम्मत का कार्य मांगने के लिए 12 मई को सुभाष नगर निवासी राकेश टेक्निकल हेड सपन डे से उनके कार्यालय मिलने गया था।
इस दौरान टेक्निकल हेड और राकेश के बीच नोंकझोंक हो गई। एडिशनल एसपी के अनुसार राकेश सपन को देख लेने की धमकी देकर चला गया।

Trending Videos
मोबाइल रिकार्ड के आधार पर मिली पुलिस को कामयाबी
इसके बाद राकेश सपन डे के खिलाफ हत्या की साजिश रचने लगा। इस बीच राकेश की मुलाकात रजत सिंह पटेल उर्फ अन्ना से हुई और दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की योजना बनाई।
जिसके बाद रजत सिंह पटेल ने अपने दोस्त रंजीव सिंह, किसलय कांत सिंह, अभिषेक पांडेय, सचिन यादव और राजबहादुर के साथ सपन डे को घर पर ही मारने की योजना बनाई लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके।
इसके बाद सभी ने 19 मई के दिन कैलाशपुरी स्थित उसके आवास पर पहुंचे लेकिन गार्डों ने मिलने नहीं दिया। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे हत्यारे मालगोदाम रोड स्थित कार्यालय पहुंच कर गोली मार कर हत्या कर दी।
पुलिस ने सपन डे की मोबाइल के रिकार्ड के आधार पर इन सभी को गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से चार पिस्टल, 10 कारतूस, दो खोखा, तीन बाइक, दो मोबाइल और दो सिम बरामद किया गया है।