फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway News of cancelled trains including Lichchavi express train

Railway News: लिच्छवी एक्सप्रेस आज निरस्त, 7 ट्रेनों का बदला मार्ग; 20 फरवरी तक कैंसिल रहेंगी 4 जोड़ी ट्रेनें

Tue, 18 Feb 2025 05:28 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 18 Feb 2025 05:28 AM IST
सार

Railway News : रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त करने और कुछ गाड़ियों को मार्ग बदलकर चलाने का निर्णय लिया है। इनमें लिच्छवी एक्सप्रेस भी शामिल है। इसी क्रम में 20 फरवरी तक चार जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 

विज्ञापन
Railway News of cancelled trains including Lichchavi express train
Indian Railway - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपरिहार्य परिचालनिक कारणों से मंगलवार को 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल लिच्छवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं, सात ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग के स्थान पर बदले मार्ग सतना-खैरार-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ (उत्तर रेलवे) के रास्ते गई।

विज्ञापन


इनका ठहराव चित्रकूट धाम कर्वी, बांदा व कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर दिया गया है। 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग प्रयाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ (उत्तर रेलवे)-कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-बीना-इटारसी के रास्ते चलाई जा रही है। 
विज्ञापन


11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सतना-मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयाग के स्थान पर बदले मार्ग सतना-खैरार-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ (उत्तर रेलवे) के रास्ते, 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस बदले मार्ग कटनी मुड़वारा-सागर-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ (उत्तर रेलवे) के रास्ते, 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस बदले मार्ग लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-खैरार-सतना के रास्ते, 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग इटारसी-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-बनारस के स्थान पर बदले मार्ग इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-लखनऊ-बनारस के रास्ते चलाई जा रही है। 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस बदले वाराणसी कैंट-लखनऊ, कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-सागर-कटनी मुड़वारा के रास्ते चलाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज 25 कुंभ मेला स्पेशल का होगा संचालन

महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें बनारस, सिटी से होकर आवाजाही कर रही हैं। मंगलवार को 25 स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। बनारस स्टेशन से सुबह 8 बजे 05109 बनारस-झूंसी मेला स्पेशल, 05105 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला दोपहर 12.30 बजे, 01662 बनारस-रानी कमलापति मेला दोपहर 2.45 बजे, 05107 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला स्पेशल रात 8.30 बजे चलाई जाएगी। इसके अलावा गोरखपुर, छपरा, बलिया, भटनी, मऊ, गाजीपुर से भी चलने वाली ट्रेनें सिटी और बनारस स्टेशन से होकर महाकुंभ झूंसी, प्रयागराज रामबाग स्टेशन के लिए अप-डाउन करेंगी इसके अलावा ट्रेन संख्या 04111, 04112, 04113, 04120, 05101, 05102 व 05104 रिंग रेल चलाई जा रही हैं।

चार जोड़ी ट्रेनें 20 फरवरी तक निरस्त

महाकुंभ के तहत चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेनों के भारी दबाव के चलते वाराणसी-सुल्तानपुर पैसेंजर समेत चार जोड़ी ट्रेनें सोमवार से 20 फरवरी तक निरस्त कर दी गई हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि 54263/54264 वाराणसी सुल्तानपुर पैसेंजर, 54214/54213 जौनपुर प्रयागराज संगम, 54375/54376 जौनपुर-प्रयाग संगम, 14201/14202 जौनपुर-रायबरेली इंटरसिटी 18 से 20 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed