{"_id":"5bb6415e867a5528d87a9969","slug":"railway-hospital-staff-get-free-of-cost-treatment-at-homi-bhabha-cancer-hospital-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस के होमी भाभा कैंसर अस्पताल में देश भर के रेलकर्मियों का होगा मुफ्त इलाज, ऐसे मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस के होमी भाभा कैंसर अस्पताल में देश भर के रेलकर्मियों का होगा मुफ्त इलाज, ऐसे मिलेगी सुविधा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
होमी भाभा कैंसर अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अब रेलकर्मियों का मुफ्त इलाज हो सकेगा। पूर्वांचल के लगभग 25 हजार रेलकर्मियों को इसका फायदा होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के एडीआरएम वीके श्रीवास्तव और टाटा मेमोरियल डिप्टी डायरेक्टर (ओएसबी) डॉ. नारायण एचकेवी के बीच इसको लेकर एमओयू साइन हुआ।
रेल के विभिन्न संगठनों ने इस पर खुशी जताई है। साल भर पहले रेलवे के कैंसर अस्पताल का अधिग्रहण टाटा मेमोरियल ने कर लिया। रेल कर्मचारियों को उम्मीद थी कि उनको प्राथमिकता देने के साथ ही यहां मुफ्त इलाज भी होगा पर उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
अधिकारियों व मंत्रालय स्तर पर पत्राचार भी किया गया। विरोध के बाद कर्मचारियों की मांग को मान लिया गया। अब रेलकर्मचारियों का कैशलेस इलाज यहां होगा। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मरीजों को इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
संगठनों ने जताई खुशी
विभिन्न रेल संगठनों ने इस फैसले पर खुशी जाहिर की। भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अविनाश पाठक, एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन शाखा मंत्री राना राकेश रंजन, उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा मंत्री विंध्यवासिनी यादव ने इस फैसले पर हर्ष जताया।

ऐसे मिलेगी सुविधा
देश के किसी भी हिस्से में कार्यरत रेलकर्मचारी को मरीज से जुड़ी सभी रिपोर्ट लेकर पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के सीएमएस के पास आना होगा। यहां मरीज की हालत पर उसे कैंसर अस्पताल में रेफर किया जाएगा। पहले एक लाख का कैशलेस इलाज होगा और बाद में मरीज की हालत और सुधार के आधार पर सीएमएस कैशलेस की सीमा बढ़ा सकते हैं। पांच लाख या उससे ज्यादा तक का मुफ्त इलाज यहां हो सकेगा। रेलकर्मचारी को अपना मेडिकल कार्ड भी साथ लाना आवश्यक होगा। हालांकि यह सुविधा बेड की उपलब्धता पर आधारित होगा।
इन जिलों को मिलेगा लाभ
- वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ के साथ ही तटवर्ती प्रदेशों के मरीज भी ले सकेंगे लाभ।
इनको फायदा
- पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर रेलवे, डीरेका, एनसीआर, ईसीआर इत्यादि