{"_id":"5da06f3a8ebc3e01542f8888","slug":"railway-bridge-collapse-in-varanasi-one-injured-police-investigation-underway","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः कैंट स्टेशन के सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग गिरी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः कैंट स्टेशन के सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग गिरी, दो घायल
Fri, 11 Oct 2019 05:32 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 11 Oct 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी कैंट स्टेशन के सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग गिरने से अफरा-तफरी मच गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। हादसा शुक्रवार दोपहर बाद हुआ। इस फ्लाईओवर के निर्माण में शुरुआत से ही कई बार बाधाएं आई और कई बार हादसे भी हुए। 16 मई 2018 को फ्लाईओवर की दो बीम गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया।
विज्ञापन
इसके चलते एक बार पुन: शुक्रवार को हादसा हो गया। सेतु निर्माण की ओर टीआरबी के जवानों की डयूटी लगाई गई है। इसके साथ यातायात भी चालू रखा गया है। फ्लाईओवर के नीचे वाहन संचालन के साथ ही दुकानें भी लगी रहती हैं। निर्माण के दौरान लापरवाही और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने से हादसे हो रहे है।
विज्ञापन
16 मई 2018 को हुए उस हादसे ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे इसके साथ ही 15 लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा था। जिसके बाद प्रशासन की ओर से यह आश्वासन आया कि निर्माण के साथ सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। जवानों की डयूटी तो लगाई गई लेकिन यहां यातायात उसी तरह से जारी रहा। इस पुल के नीचे यातायात के साथ ही दुकानों का संचालन भी जारी है। इसके साथ ही पुल के निर्माण की गति भी काफी धीरे है जिस कारण से हादसों की आशंका हमेशा बनी रहती है।
विज्ञापन