फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway Board Chairman can inspect Cantt station before Railway Minister Ashwini Vaishnav

Varanasi: रेलमंत्री से पहले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन कर सकते हैं कैंट स्टेशन का निरीक्षण, चमकाया जा रहा परिसर

Sat, 07 Dec 2024 07:47 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 07 Dec 2024 07:47 AM IST
सार

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के वाराणसी दौरे को लेकर स्टेशन चमकाए जा रहे हैं। हालांकि उनके आगमन के समय को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है। 

विज्ञापन
Railway Board Chairman can inspect Cantt station before Railway Minister Ashwini Vaishnav
वाराणसी कैंट स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के आगमन से पहले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुशील कुमार शनिवार को वाराणसी पहुंचेंगे। कैंट और बनारस स्टेशन पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का स्पेशल यान लगेगा। दिन या रात 12 बजे कैंट या बनारस स्टेशन पर ही सैलून लगेगा। आगमन के समय को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है। शुक्रवार सुबह से ही कैंट और बनारस स्टेशन को चमकाने की तैयारियां शुरू हो गईं। 

विज्ञापन


कैंट स्टेशन पर एस्केलेटर, लिफ्ट की मरम्मत से लेकर साफ-सफाई पर विशेष अभियान चलाया गया। स्टेशन पर अनधिकृत व्यक्तियों का कॉमर्शियल विभाग ने चालान भी काटा। उधर, खानपान और यात्री सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया गया। 
विज्ञापन


आठ दिसंबर की सुबह साढ़े दस बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वह कैंट स्टेशन या फिर बनारस स्टेशन से विशेष सैलून से विंडो ट्रेलिंग कर प्रयागराज महाकुंभ की तैयारियों को परखेंगे। इस लिहाज से दोनों स्टेशनों पर खामियों को दुरुस्त कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट स्टेशन पर प्रधानमंत्री के अति महत्वाकांक्षी रोपवे प्रोजेक्ट को भी रेलमंत्री देख सकते हैं। इसके अलावा कैंट स्टेशन पर श्रद्धालुओं के लिए बन रहे होल्डिंग एरिया और अन्य सुविधाओं की नब्ज भी टटोलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed