वाराणसी: लोहता और शिवपुर स्टेशन पर रेल यात्रियों की बढ़ेगी सुविधाएं
डीआरएम सुरेश कुमार सापरा ने रविवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने काशी, लोहता और शिवपुर स्टेशन सहित अन्य छोटे स्टेशनों के बारे में जानकारी मांगी। साथ ही स्टेशनों का दौरा भी किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर रेलवे के वाराणसी के लोहता और शिवपुर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी और आने वाले दिनों में महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव भी किया जाएगा। रविवार को काशी पहुंचे डीआरएम सुरेश कुमार सापरा ने काशी, लोहता और शिवपुर स्टेशन सहित अन्य छोटे स्टेशनों के बारे में जानकारी मांगी।
इस दौरान कैंट स्टेशन स्थित सिक लाइन से चौकाघाट तक हो रहे पटरी निर्माण कार्य का जायजा भी लिया। प्रस्तावित गुड्स लाइन कार्य की प्रगति भी देखी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तय समय में कार्य को पूरा कराएं।
उत्तर रेलवे के डीआरएम सुरेश कुमार सापरा ने कैंट स्टेशन के रेलवे यार्ड का निरीक्षण करते हुए प्रस्तावित तीसरे निकासी व प्रवेश द्वार के निर्माण संबंधित जानकारी राइट्स अधिकारियों से ली। डीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि लोहता, काशी और शिवपुर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। कैंट स्टेशन पर रिमाडलिंग के तहत चल रहे कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान निदेशक आनंद मोहन आदि मौजूद रहे।
कैंट स्टेशन के नवनिर्मित भवन में खुला आरपीएफ थाना
कैंट स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक स्थित नवनिर्मित भवन में आरपीएफ थाना का उद्घाटन रविवार को प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त (आईजी रेल) एसएन पांडेय ने किया। इस दौरान थाना परिसर और आरपीएफ कार्यालय का भी जायजा लिया।
प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि उत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर इंट्रीगेटेड सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसके तहत कैंट स्टेशन पर पहले से ही लगेज स्कैनर मशीन लगाए जा चुके हैं। बताया कि आरपीएफ में नए लड़के मल्टी स्किल्स के साथ काम कर रहे हैं। उधर, सुरक्षा सम्मेलन में कैंट और व्यासनगर स्टेशन के जवानों को उन्होंने रेलवे एक्ट के नए प्रावधानों की महत्वपूर्ण जानकारी दी।