फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rail OHE wire break due to monkey at chandauli

ओएचई तार पर चढ़ बंदर ने दिखाई कलाबाजी, चली गई जान, ट्रेन हुई लेट

Wed, 19 Dec 2018 10:53 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: utpal utpal Updated Wed, 19 Dec 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
rail OHE wire break due to monkey at chandauli
बंदर की वजह से टूटा ओएचई वायर - फोटो : अमर उजाला
गया-पीडीडीयू नगर रूट पर कर्मनाशा और सैयदराजा रेलवे स्टेशन के बीच जोधपुर एक्सप्रेस पर चढ़े बंदर की वजह से ओएचई वायर टूट गया। इससे एक घंटे तक अप रूट बाधित हो गया। हालांकि पीछे कोई ट्रेन नहीं थी। इससे अन्य ट्रेनों पर असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन


मालगाड़ियों को तीसरी लाइन से पार किया गया। टीआरडी के अधिकारियों कर्मचारियों ने प्रयास के बाद ओएचई वायर को ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई और रूट खुला। 
विज्ञापन

हावड़ा से जोधपुर जा रही अप 12307 जोधपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से पौने दस बजे भभुआ रेलवे स्टेशन से खुली।

ट्रेन कर्मनाशा रेलवे स्टेशन से कुछ आगे चली थी कि कोई बोगी पर बंदर चढ़ गया। रफ्तार तेज होने की वजह से बंदर ओएचई वायर से टकरा गया और करेंट की चपेट में आकर मर गया। घटना में  ओएचई वायर का इंसुलेटर और ब्रेकेट असेंबली टूट गया। इससे ट्रेन पोल संख्या 642/15 ए के समीप रुक गई। वहीं ट्रेन रुकने की वजह से अप रूट बाधित हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। सूचना पाकर भभुआ से आरपीएफ की टीम पहुंची।  पीडीडीयू जंक्शन से टीआरडी की टीम मौके पर पहुंची। एक घंटे के प्रयास के बाद तार को ठीक किया गया। इसके बाद जोधपुर एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन के लिए रवाना हई।  इसके साथ ही रूट खाली हुआ। इसके पूर्व जोधपुर एक्सप्रेस के पीछे कोई महत्वपूर्ण ट्रेन न होने की वजह से यातायात बाधित नहीं हुआ। वहीं मालगाड़ी को तीसरे लाइन से पार कराया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed