फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raid in Hardha Sarai area huge amount of fake beauty products seized

Varanasi News : हड़हा सराय इलाके में छापेमारी, भारी मात्रा में नकली सौंदर्य उत्पाद पकड़ा गया

Thu, 27 Mar 2025 10:21 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 27 Mar 2025 10:21 PM IST
सार

हड़हा सराय इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली सौंदर्य उत्पाद पकड़ा गया है। ईद के पहले इस छापेमारी को मुखबीर की सूचना पर किया गया जिसमें पुलिस टीम को कामयाबी मिली है। अब पकड़े गए उत्पाद के बाद दुकान मालिक पर कार्रवाई की तैयारी है।
 

विज्ञापन
Raid in Hardha Sarai area huge amount of fake beauty products seized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 चौक पुलिस ने बुधवार की रात हड़हा सराय इलाके में स्थित शादाब इंटरप्राइजेज नामक दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया। जब्त किए गए सामानों में 800 पैकेट वीट हेयर रिमूविंग क्रीम, 600 पैकेट फेवीक्विक सहित अन्य नकली उत्पाद शामिल हैं।

विज्ञापन


 इस मामले में दुकानदार खालिद को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में चौक इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा ने बताया की सूत्रों से सूचना मिली थी कि उक्त दुकान में ब्रांडेड कंपनियों के नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं, जिसपर पुलिस टीम ने दुकान पर छापा मारा और भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया।दुकानदार को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed