फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rahul gandhi such coincidences do not happen even in Hindi films Gaurav Vallabh lashed out at BJP

Rahul Gandhi: कसम से...इतने संयोग हिंदी फिल्मों में भी नहीं होते, राहुल गांधी मामले में BJP पर बरसे गौरव वल्लभ

Wed, 29 Mar 2023 06:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 29 Mar 2023 06:38 PM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ त्रिपाठी ने बुधवार को वाराणसी में प्रेस वार्ता की। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने और घर खाली करने के नोटिस को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
Rahul gandhi such coincidences do not happen even in Hindi films Gaurav Vallabh lashed out at BJP
वाराणसी में गौरव वल्लभ ने की पत्रकार वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ त्रिपाठी बुधवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस मामले में देश के पूरे इतिहास में अधिकतम सजा आज तक किसी को नहीं हुई वह सजा राहुल गांधी को सुना दी गई। सजा सुनाने के 24 घंटे के बाद संसद से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके महज 25 से 30 घंटे बाद उन्हें घर खाली करने का भी नोटिस दे दिया गया। कसम से इतने संयोग तो हिंदी फिल्मों में भी नहीं होते जितने राहुल गांधी के साथ हुए।

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में भाजपा पर हमला बोलते हुए गौरव वल्लभ ने कहा कि यह संयोग नहीं यह प्रयोग है। जो-जो अदाणी से रिश्ते के बारे में सवाल पूछेगा उसके साथ भी यही होगा। प्रधानमंत्री जहां-जहां जाते हैं वहां-वहां अदाणी भी नजर आते हैं।  इस पर राहुल गांधी ने सवाल पूछ तो पूरी सरकार असहज हो गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव वल्लभ ने कहा कि कोरोना संकट काल में हम सबकी आय घटी। उस समय एक व्यक्ति तेजी से बढ़ रहा था। जो दुनिया का 600 नंबर का अमीर आदमी था वो दूसरे नंबर का अमीर हो गया। 
ये भी पढ़ें: 'मेरा घर Rahul Gandhi जी का घर': राहुल गांधी के लिए वाराणसी में अजय राय ने लगाई ये नेमप्लेट, बोले- हम साथ हैं

देश के युवाओं से संवाद करें अदाणी

मैं तो कहूंगा कि 'मन की बात' में अदाणी भी आएं और देश के युवाओं को बताएं कि कैसे दो साल के अंदर 600 नंबर से दूसरे नंबर पर पहुंचा जाता है। सरकार को घेरते हुए गौरव वल्लभ ने कहा कि अगर सरकार सही होती तो जेपीसी की मांग को स्वीकार करती। ऐसा करके देश के लोगों को एक संदेह का अवसर दे दिया है कि दाल में कुछ ना कुछ काला जरूर है। 

अगर जेपीसी में अदाणी पाक साफ निकलें तो मैं बतौर कांग्रेस पार्टी का प्रवक्ता आपके सामने यह ऐलान करता हूं कि तीन गत्ते गुलाब की माला बनवा के अदाणी को पहनाने जाउंगा और कहूंगा कि ये दुनिया के सबसे ईमानदार व्यक्ति हैं। कहा कि कांग्रेस के लिए जनता, लोकतंत्र और राष्ट्रहित सबसे ऊपर है। इसके पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय व पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने राष्ट्रीय प्रवक्ता का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed