फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rahul Gandhi parliament membership ends Ajay Rai said real face of BJP government exposed

Varanasi: राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, अजय राय बोले- भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब

Fri, 24 Mar 2023 06:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Mar 2023 06:02 PM IST
सार

राहुल गांधी को सूरत की अदालत द्वारा एक मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया। राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द होने पर यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने भाजपा पर हमला बोला। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi parliament membership ends Ajay Rai said real face of BJP government exposed
अजय राय (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता शुक्रवार दोपहर रद्द कर दी गई। वह केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य थे। लोकसभा सचिवालय ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी। राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द होने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन है।

विज्ञापन


अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो गया। पहले ही भारत जोड़ो यात्रा की सफलता और राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से पूरी भाजपा डरी हुई थी। आज वह डर सही साबित हो गया। अजय राय ने आगे कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मजबूती से लड़ेगा।
विज्ञापन


राहुल गांधी को सूरत की अदालत द्वारा एक मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया। 
ये भी पढ़ें: लंबे समय बाद पुराने अंदाज में दिखे CM योगी, पीएम मोदी के सामने राहुल गांधी पर जमकर बरसे

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी को खामोश करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन

पिछले वर्षों भाजपा को संसद में जिस आवाज से सबसे ज्यादा डर लगता था, अब संसद में फिलहाल के लिए उस आवाज को खामोश करा दिया गया है। लेकिन याद रहे कि अब सड़कों पर इंकलाब का सैलाब आएगा। राहुल गांधी को खामोश करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

हम कानूनी और राजनीतिक दोनों तरह से इस लड़ाई को लड़ेंगे। हम डरने या चुप रहने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी सच के सिपाही हैं और सच कहने के लिए माफी नहीं मांगी बल्कि सजा को चुना। सत्य के प्रहरी के समर्थन में हर कार्यकर्ता आखिरी सांस तक खड़ा रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed