फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rahul Gandhi must apologize if he comes to the House: Nirhua

सदन में आएं तो माफी जरूर मांगें राहुल गांधी: निरहुआ

Sun, 06 Aug 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi must apologize if he comes to the House: Nirhua
सदन में आएं तो माफी जरूर मांगें राहुल गांधी: निरहुआ
विज्ञापन

- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी निशाना साधा, ज्ञानवापी पर बोले- सर्वे से सच सामने आएगा
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। आजमगढ़ से भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी चर्चा में हिस्सा लें। उन्होंने किसी धर्म या बिरादरी के बारे में कुछ कह दिया था तो उन्हें माफी मांग लेनी चाहिए थी। कोर्ट के इतने चक्कर लगाने का कोई मतलब नहीं होता है। अब भी हम कह रहे हैं कि वो सदन में आते हैं तो माफी मांग लें। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।

भाजपा सांसद शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने गंगा स्नान व दर्शन-पूजन के बाद कॉरिडोर का निरीक्षण किया। बाद में पत्रकारों से बात की और कहा कि अदालत के आदेश पर ज्ञानवापी का सर्वे हो रहा है। जल्द ही सच सामने आ जाएगा। ज्ञानवापी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सर्वे हो रहा है। जो ढांचा पहले था, वो अब नहीं है। उसे किसी ने बलपूर्वक तोड़ दिया था। इसकी जांच चल रही है। जल्द ही सब कुछ सामने आएगा। इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। सच से घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी हमला बोला और कहा कि वे सपने में यूपी की 80 लोकसभा सीटें जीत रहे हैं। सोशल मीडिया पर सीट जीतते हैं, लेकिन जीत के लिए जमीन पर काम करना पड़ता है। न्यायपालिका का काम है। बाबा की कृपा हुई तो यहां आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed