फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rahul Gandhi is a frustrated, disappointed and sad commander: Keshav Prasad

राहुल गांधी हताश, निराश और उदास सेनापति: केशव प्रसाद

Mon, 18 Dec 2023 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi is a frustrated, disappointed and sad commander: Keshav Prasad
वाराणसी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को विपक्ष पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी हताश, निराश और उदास सेनापति हैं। संसद की सुरक्षा से जुड़े मामले को जिस तरह से वह तूल दे रहे हैं, वह ठीक नहीं है। मामले की जांच चल रही है। मुद्दा यह होना चाहिए कि देश में गरीब कल्याण का क्या काम हुआ। देश के अंदर किसानों के उत्थान के लिए क्या काम होगा, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए क्या काम होगा।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि राज्यों के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी जिन मुद्दों के साथ गए थे, वह फेल हो गए। छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश और राजस्थान की जनता ने उन्हें नकार दिया। भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया। देश को राहुल गांधी, प्रियंका और सोनिया गांधी की गारंटी पर भरोसा नहीं है। मोदी पर भरोसा है। मोदी की गारंटी पर विश्वास है।वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद चारों तरफ कमल का फूल खिला दिखाई देगा। भाजपा यूपी की सभी 80 सीटें जीतने में सफल होगी।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को रात में सपने आते हैं। वह असंभव को संभव करने की बात कहते हैं। सपा सहित तमाम दल अलग-अलग या एक होकर लड़ें, तब भी भाजपा जीतेगी। अबकी बार देशभर में एनडीए को 400 सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम भक्तों के लिए गर्व की बात
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार है। 22 जनवरी 2024 को रामलला विराजमान होंगे। हम खुद कारसेवक रहे हैं। जब नारा लगाते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर भव्य बनाएंगे तो सपा गोली चलवाने की बात कहती थी। कांग्रेस राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed