फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rahul Gandhi- Akhilesh Yadav duo Karan-Arjun in UP

यूपी में राहुल गांधी-अखिलेश यादव करण-अर्जुन की जोड़ी

Sun, 29 Jan 2017 12:36 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Sun, 29 Jan 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi- Akhilesh Yadav duo Karan-Arjun in UP
rahul akhilesh - फोटो : अमर उजाला

बनारस में शिवपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आनंद मोहन ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सियासी गठजोड़ को करण-अर्जुन की जोड़ी करार दिया है। आनंद मोहन ने फेसबुक पर लिखे अपने पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास करण और अर्जुन का साथ।

विज्ञापन


बता दें कि 1995 में आई एक्‍शन और रोमांच से भरपूर फिल्म करण-अर्जुन में अभिनेता सलमान खान करण बने थे और शाहरुख खान ने अर्जुन का किरदार निभाया था।

इस फिल्म में दुर्जन सिंह बने अभिनेता अमरीश पुरी ने करण और अर्जुन के पिता की हत्या कर दी थी और उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया था। करण-अर्जुन ने ठाकुर दुर्जन सिंह से अपने बाप की हत्या का बदला लिया और अपनी संपत्ति पर कब्जा हासिल किया।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज लखनऊ में रोड शो करने वाले हैं। इस दौरान मुस्लिम बहुल इलाकों को खास तरजीह दी गई है। कुल यात्रा 12 किलोमीटर की होगी, जिसमें 7 किलोमीटर के सफर में दोनों ओर घनी मुस्लिम बस्तियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed