डा फिरोज खान की नियुक्ति पर बीएचयू प्रशासन से बढ़ती जा रही रार, छात्रों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति के विरोध में छात्रों का धरना 12वें दिन भी जारी रहा। सात नवंबर से ही छात्र कुलपति आवास के सामने बीच सड़क पर धरने पर बैठे हैं। अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सका है।
उधर धरने की वजह से मालवीय भवन से एलडी गेस्ट हाउस चौराहे पर जाने वाला रास्ता भी बंद पड़ा है। विश्वविद्यालय प्रशासन जहां नियुक्ति को नियमानुसार सही बता रहा है तो वहीं छात्र नियुक्ति रद कराने पर अड़े हैं।
इस बीच रविवार को एक बार फिर छात्रों ने अखंड रुद्राभिषेक खत्म किया। सोमवार को धरने पर बैठे छात्र हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
डॉ. फिरोज की संकाय के साहित्य विभाग में नियुक्ति को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच रार बढ़ती ही जा रही है। कुलपति आवास पर 14 नवंबर को हुई बैठक के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से बातचीत में नियुक्ति में पूरी तरह से पारदर्शिता, नियमों का हवाला दिया लेकिन छात्र तब भी नहीं माने।
कुलपति आवास के सामने होलकर भवन से लेकर एलडी चौराहे तक नियुक्ति के विरोध में अलग-अलग पोस्टर भी लगाए गए हैं। इस बीच रविवार को भी छात्रों ने रुद्राभिषेक किया। बताया कि मांगों पर कार्रवाई न होने तक विरोध जारी रहेगा।