बैठक में दिए जीत के मंत्रः सरकार के काम को लेकर जाएं जनता के बीच, साढ़े चार साल का पूरा हिसाब-किताब दें : राधामोहन सिंह
विधानसभा प्रभारी और सभी जिलाध्यक्षों की बैठक में सांसद व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि हर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और सरकार के साढ़े चार साल के कामकाज का समुचित प्रचार करे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के चुनाव प्रबंधन टीम के यूपी के 403 विधानसभा प्रभारी और सभी जिलाध्यक्षों की बैठक में वाराणसी पहुंचे सांसद व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि हर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और उसे सरकार के साढ़े चार साल का पूरा हिसाब-किताब दे।
उन्होंने कहा कि सात साल की केंद्र सरकार और साढ़े चार साल की प्रदेश सरकार के छह करोड़ से ज्यादा लाभार्थी प्रदेश में हैं। यह सब हमारे समर्थक और प्रचार का माध्यम बन सकते हैं। विधानसभा प्रभारी व संगठन के पदाधिकारी लाभार्थियों को चिह्नित कर जोड़ें जिससे कि वह सरकार के कामकाज का समुचित प्रचार कर सकें।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली प्रदेशव्यापी समिति की बैठक के पहले सत्र में राधामोहन सिंह ने कहा कि प्रदेश के पदाधिकारी बूथ अध्यक्षों के संपर्क में रहें। आने वाले दो महीने में हम अपनी तैयारी पुख्ता कर लें, जब तक विपक्ष हमारी योजना समझ पाए, हम उससे आगे निकल जाएं।
सुनील बंसल ने कार्ययोजना रखी
भाजपा के महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने नवंबर-दिसंबर महीने की आगामी कार्ययोजना रखी। कहा कि प्रदेश में बने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी अब बढ़ गई है। अपने प्रकोष्ठ से जुड़े आम लोगों से संपर्क बनाना, उनके साथ सहभोज और चर्चा करना, अपने कामकाज में शामिल करना होगा।
30 नवंबर तक जनप्रतिनिधियों को सदस्यता कैंप लगाना है। हर बूथ पर बनने वाली समिति में सामाजिक टोलियों का निर्माण करें और इसमें हर वर्ग के लोगों को जोड़ें। 10 दिसंबर से 15 दिनों तक पूरे प्रदेश में अलग-अलग यात्राएं चलेंगी और क्षेत्रीय समितियों को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी। विधानसभा स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन भी किया जाएगा।
जातिवार होगा समितियां का निर्माण
चुनाव से पहले हर विधानसभा में जातिवार पांच-पांच नेताओं की समितियों का निर्माण किया जाएगा। जाति के लोग अपने-अपने समाज में चुनाव की रणनीति तय करेंगे और सरकार के कामकाज का प्रचार-प्रसार करेंगे।
प्रदेश के बूथों की होगी ग्रेडिंग
प्रदेश भर के बूथों की ग्रेडिंग की जाएगी। भाजपा ने विधानसभावार प्रदेश भर के बूथों की रिपोर्ट मांगी है। इसमें जिन-जिन बूथों पर भाजपा को अच्छे वोट मिले हैं, उनको ए ग्रेड में, जहां काम की जरूरत है, उनको बी ग्रेड में और जहां पर विपक्ष मजबूत है, उनको सी ग्रेड में रखा जाएगा।
इसके अलावा हर बूथ का ह्वाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें बूथाें पर बने पदाधिकारी मतदाताओं का ग्रुप बनाकर जोड़ेंगे। बूथ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह सभी मतदाताओं को इस ग्रुप से जोड़ें।