फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Radha-Krishna seated on a 60-foot swing; darshan of the 12 Jyotirlingas performed

Varanasi News: 60 फीट के झूले पर विराजमान हुए राधा-कृष्ण, 12 ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन

Mon, 24 Aug 2026 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Radha-Krishna seated on a 60-foot swing; darshan of the 12 Jyotirlingas performed
वाराणसी में रविवार को साकेतनगर ​​स्थित त्रिदेव मंदिर में सजी  मनमोहक राधा कृष्ण की  झांकी । संव
त्रिदेव मंदिर में रविवार को भक्तों ने वृजधाम सरीखे राधा-कृष्ण के दर्शन की अनुभूति की। द्वादश हिम शिवलिंग, वृंदावन के मोहक फूल बंगले, झील के फुहारों के बीच राधा-कृष्ण के जल विहार की झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भावविह्वल हो उठे। राणी सती, सालासर हनुमान और खाटू वाले श्याम प्रभु के चितचोर साज शृंगार के दर्शन के साथ त्रिदेवों को छप्पन भोग लगा।
विज्ञापन

कोलकाता के मालियों ने चमेली, जूही, सफेद व गुलाबी कमल सहित देसी-विदेशी फूलों और कामिनी की पत्तियों से मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया। फूलों के झूले में राणी सती, सालासर हनुमान, गणेश, खाटू श्याम, शिव परिवार, राम दरबार, लक्ष्मी व दुर्गा जी विराजमान थीं। त्रिदेव मंदिर राणी सती श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष भरत सराफ और मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल ने तीनों विग्रहों की पूजा की। वृंदावन का फूल बंगला लुभावना था। मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। 60 फीट चौड़ी झील में फुहारों के बीच रंग-बिरंगे झूले पर जीवंत राधा कृष्ण की जलविहार की झांकी आकर्षक का केंद्र बनी रही। झील में कबूतर, बगुला, हंस विचरण करते नजर आए। हिम शिवलिंग के साथ परिसर में हरियाली छटा व झरनों की फुहार के नीचे द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन भक्तों को हुए। मंदिर के परिक्रमा पथ पर 300 बर्फ की सिल्लियां व फर्श पर गुलाब की पंखुड़ी बिछाई गई थी। भक्त भजनों की फुहार में भी भीगे। पूजन में अनूप सराफ, सुरेश तुलस्यान, अनिल सराफ, राम बूबना, विजय मोदी, सज्जन सिंघी, राकेश देवड़ा, प्रकाश, सुनील अग्रवाल, रूपेश सनथोलिया, विजय खेमका आदि मौजूद रहे।

वाराणसी में रविवार को साकेतनगर स्थित त्रिदेव मंदिर में सजी  मनमोहक राधा कृष्ण की  झांकी । संव

वाराणसी में रविवार को साकेतनगर स्थित त्रिदेव मंदिर में सजी  मनमोहक राधा कृष्ण की  झांकी । संव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed