फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Racism in crime world and gang formation on caste basis

जरायम जगत में भी जातिवाद का बोलबाला, सामान्य और पिछड़ा वर्ग के आधार पर बन रहे गैंग

Wed, 02 May 2018 10:41 AM IST
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 02 May 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
Racism in crime world and gang formation on caste basis
जरायम जगत में भी जातिवाद हावी है। अपराध की दुनिया में जाति को ध्यान में रखकर गिरोह को तैयार किया जा रहा है। वाराणसी जिला जेल मोबाइल से रंगदारी मांगने के साथ ही इन दिनों दो नए गिरोहों के कारण भी जरायम जगत में सुर्खियों में हैं। 
विज्ञापन


वाराणसी जिला जेल मोबाइल से रंगदारी मांगने के साथ ही इन दिनों दो नए गिरोहों के कारण भी जरायम जगत में सुर्खियों में हैं। कभी एक-दूसरे के साथ गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले राजकुमार बिंद उर्फ गुड्डू मामा और संतोष शुक्ला के बीच 10 लाख रुपये के विवाद ने लंबी दूरी बना दी है।
विज्ञापन


नतीजतन, सामान्य और पिछड़ा वर्ग की जाति के आधार पर गुड्डू मामा और संतोष शुक्ला ने अपना नया गिरोह तैयार किया है। जेल से मोबाइल के सहारे संचालित इन दोनों गिरोह की भनक लगते ही इनके सदस्यों की कुंडली खंगालने का काम क्राइम ब्रांच सहित अन्य एजेंसियों ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेलूपुर थाना अंतर्गत तुलसीपुर में तीन नवंबर 2015 की रात भाजपा पार्षद शिव सेठ की हत्या की गई थी। मामले का खुलासा हुआ तो सामने आया कि संतोष शुक्ला और दीपक वर्मा ने साजिश रची थी।

बदमाशों के नेटवर्क को किया जाएगा ध्वस्त

Racism in crime world and gang formation on caste basis
demo pic
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुड्डू मामा और रईस बनारसी ने संतोष को वारदात को अंजाम देने में बैकअप दिया था। शिव सेठ की हत्या की सुपारी 20 लाख में तय हुई थी।

गुड्डू का आरोप है कि संतोष ने 10 लाख रुपया हड़प लिया और सभी देखते रह गए जबकि हमें मुकदमा अलग से झेलना पड़ रहा है। संतोष से खार खाए गुड्डू मामा का रईस बनारसी पहले से ही करीबी थी और उसने दीपक वर्मा को भी अपने पाले में खींच लिया।

इसके साथ ही हाल में गिरफ्तार हुए अशोक यादव और रामबाबू यादव के अलावा मिर्जापुर जेल में निरुद्ध आबिद को भी गुड्डू ने अपने गिरोह में शामिल कर लिया है। उधर, संतोष शुक्ला ने जिला जेल में ही निरुद्ध रोशन उर्फ किट्टू और मिर्जापुर जेल में बंद रिंकू के साथ नया गिरोह तैयार किया है।

इस संबंध में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि बदमाशों की गतिविधियों पर पुलिस की हमेशा निगाह रहती है। इसी वजह से लगातार इनामी बदमाश गिरफ्तार किए जा रहे हैं। बदमाशों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed