{"_id":"585057e14f1c1b686f64ae2e","slug":"queue-for-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश के लिए कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश के लिए कतार
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
रुपये के लिए लगी भ्ाीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को जब बैंक खुले तो शहर से गांवों तक रुपये निकालने के लिए कतार लग गई। ग्रामीण क्षेत्रों में तो धक्का-मुक्की और नोकझोंक के बीच किसी को दो हजार तो किसी को चार हजार रुपये का भुगतान किया गया। बहुत से लोगों को वह भी नसीब न हुआ। सेवापुरी एसबीआई में दोपहर में ही रुपये खत्म हो जाने पर लोगों ने हंगामा किया। इलाहाबाद बैंक सिंधोरा में सर्वर डाउन हो जाने से परेशानी आई। दानगंज, चोलापुर में भी भीड़ हंगामे पर उतारू हो गई लेकिन पुलिस ने किसी तरह मामला संभाल लिया। वहीं, शहर में बैंकों में कैश के लिए जबरदस्त दबाव रहा। जिन एटीएम में कैश थ्ाा, वहां लंबी-लंबी कतारें नजर आईं।
कई बैंकों में दोपहर बाद करेंसी खत्म हो जाने से अधिकांश लोगों को मायूस होना पड़ा। उधर, एटीएम के बाहर भी सुबह से देर रात तक लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि मंगलवार को भी शहर के कई एटीएम में पैसे नहीं थे। उधर, कपसेठी एसबीआई में दोपहर बाद कैश खत्म हो जाने से लोग भड़क उठे और हंगामा करने लगे। बैंक मैनेजर बीडी सिंह ने बताया कि जितना कैश था, भुगतान कर दिया गया। बाकी लोगों को कल बुलाया गया है। पिंडरा क्षेत्र के भी बैंकों में लोगों को दो से चार हजार रुपये दिए गए। हालांकि भीड़ के चलते कई बार हंगामे की स्थिति उत्पन्न हुई। सिंधोरा स्थित इलाहाबाद बैंक का सर्वर डाउन हो जाने से करीब एक बजे लेनदेन बंद हो गया। एसबीआई सिंधोरा में कैश न होने के कारण लोगों ने हंगामा किया। शाखा प्रबंधक बी. त्रिपाठी ने बताया देर शाम तक कैश मिला। बुधवार को रुपये दिए जाएंगे।
दानगंज के काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक और यूनियन बैंक में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। नियारडीह और बेला में नोकझोंक के बीच ग्राहकों को रुपये दिए गए। चोलापुर क्षेत्र में भी बैंकों से दो से चार हजार रुपये ग्राहकों को दिए गए। मोहांव और पलहीपट्टी स्थित यूबीआई, स्टेट बैंक और काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक पर धक्कामुक्की हुई। वहीं, क्षेत्र के ज्यादातर एटीएम खुले ही नहीं। हरहुआ, सेहमलपुर, काजीसराय, बीरापट्टी, चक्का, वाजिदपुर, भेलखा और व्यासबाग के बैंकों में भीड़ कम थी। यूबीआई हरहुआ पहुंचे राजनाथ यादव, अनिल सिंह और रामाश्रय यादव आदि ने बताया कि खाताधारकों को चेक से बैंक से 24 हजार रुपये तक दिए जा रहे हैं। कछवा रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा में सुबह कैश न होने के कारण लोगों को इंतजार करना पड़ा। दो बजे के बाद कैश आने पर लोगों को रुपये दिए गए।
विज्ञापन
मिर्जामुराद स्थित एसबीआई, काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक, बंगलाचट्टी स्थित इडियन ओवरसीज बैंक, बेनीपुर स्थित इलाहाबाद बैंक और नागेपुर स्थित यूनियन बैंक में कतारें लगी रहीं। चौबेपुर स्थित ओरियंटल बैंक, स्टेट बैंक और इलाहाबाद बैंक में लोगों को पांच-पांच हजार रुपये दिए गए। एसबीआई कैथी, यूनियन बैंक धौरहरा में भी भीड़ रही। रोहनिया, जगतपुर और दरेखू स्थित बैंकों में भी सुबह से कतारें लगी रहीं। राजातालाब, जक्खिनी और जयापुर स्थित बैंकों में हालात सामान्य रहे। चिरईगांव, जाल्हूपुर, लूढ़ूपुर, आशापुर और गौराकला में भी सुबह से देर शाम तक भीड़ लगी रही। हालांकि एटीएम बंद रहने से लोगों को परेशानी हुई।