{"_id":"648df4992f324d7d900856f6","slug":"questions-were-easy-in-first-shift-difficult-in-second-varanasi-news-c-20-vns1013-257053-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पहली पाली में आसान रहे प्रश्न, दूसरी में हुई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पहली पाली में आसान रहे प्रश्न, दूसरी में हुई मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की परीक्षा में शास्त्री के प्रश्नपत्र देखकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। दूसरी पाली में आचार्य के प्रश्नपत्र से तो कई परीक्षार्थी चकरा गए। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि शनिवार को दूसरे दिन देश भर के 357 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। किसी भी केंद्र से कोई शिकायत और नकलची नहीं मिले। परिसर में दोनों पालियों में 29 छात्र अनुपस्थित रहे और 989 शामिल हुए।
शनिवार को शास्त्री प्रथम और द्वितीय की पहली पाली के प्रश्नपत्र आसान थे। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि उनकी तैयारी के अनुसार बहुत अच्छा पेपर हुआ है। केंद्राध्यक्ष प्रो. अमित कुमार शुक्ला ने बताया कि 303 परीक्षार्थियों में से 9 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 294 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। दूसरी पाली में शास्त्री द्वितीय एवं आचार्य द्वितीय सेमेस्टर के प्रश्नपत्र मिलेजुले रहे। कई छात्रों ने प्रश्नपत्रों को कठिन बताया तो किसी ने इसे ठीकठाक कहा। केंद्राध्यक्ष प्रो. हरिशंकर पांडेय और सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. रविशंकर पांडेय के अनुसार, 715 परीक्षार्थियों में से 20 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 695 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान उड़ाका दल की टीम भी सक्रिय रहा और कुलसचिव राकेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। दोनों पालियों की परीक्षा में केंद्र पर केंद्राध्यक्षों द्वारा परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र की जांच और तलाशी के बाद प्रवेश की अनुमति दी गई। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी स्वयं अनुशासित होकर शास्त्रों और संस्कृत की गरिमा बनाएं व शुचितावादी भावना का सम्मान करें।
विज्ञापन