फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Questions raised over absence of Mahamana picture on poster in Urdu department BHU

उर्दू विभाग के वेबिनार के पोस्टर पर महामना की जगह अल्लामा इकबाल की फोटो पर विवाद, बीएचयू ने मांगी माफी

Tue, 09 Nov 2021 05:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 09 Nov 2021 05:56 PM IST
सार

छात्रों ने कला संकाय प्रमुख से इसकी शिकायत की है, उन्होंने कार्रवाई की मांग भी की है। इसके बाद उर्दू विभागाध्यक्ष ने वेबिनार का संशोधित पोस्टर जारी किया। मामले की जांच के लिए बीएचयू प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी भी गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
Questions raised over absence of Mahamana picture on poster in Urdu department BHU
उर्दू विभाग में पोस्टर पर महामना नहीं है तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू उर्दू विभाग में उर्दू दिवस पर होने वाले वेबिनार के लिए बने पोस्टर पर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की तस्वीर की जगह अल्लामा इकबाल की फोटो लगाने के मामले में विश्वविद्यालय ने गलती स्वीकार कर माफी मांग ली है। सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी होने के बाद बीएचयू प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी भी गठित कर दी है।

विज्ञापन


इससे पहले सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के बाद छात्रों ने हंगामा करते हुए मंगलवार को कला संकाय प्रमुख से कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, विभाग की ओर से मंगलवार को उर्दू दिवस पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसके लिए जो पोस्टर जारी किया गया उस पर अल्लामा इकबाल की तस्वीर लगी थी।
विज्ञापन


पोस्टर पर कहीं भी महामना की तस्वीर न देख छात्रों ने आपत्ति जताई। मंगलवार को कला संकाय प्रमुख से छात्रों ने आपत्ति जताते हुए बताया कि पोस्टर पर महामना को जगह न देकर पाकिस्तानी बौद्धिक निर्माता अल्लामा इकबाल का महिमा मंडन किया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल वक्ता द्वारा घोर आपत्तिजनक, सांप्रदायिक भाषा का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कार्यक्रम की सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी नहीं जारी की गई। उधर, बीएचयू प्रशासन की ओर से ट्विटर पर माफी मांगते हुए भूल सुधार का पोस्टर भी जारी किया गया। बीएचयू प्रशासन ने ट्विटर पर लिखा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए पहले के पोस्टर में अनजाने में हुई गलती के लिए ईमानदारी से माफी।

विभाग के वेबिनार का जो पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, वह भूलवश तैयार हो गया था। इसकी जगह दूसरा पोस्टर तैयार करा लिया गया था। इसमें केवल महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की तस्वीर लगाई गई है। -प्रो. आफताब अहमद आफाकी, विभागाध्यक्ष, उर्दू विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed