फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Questions on the system Inverters are responding power cuts have increased trouble appeal for relief

Varanasi News: व्यवस्था पर सवाल; जवाब दे रहे इनवर्टर, बिजली कटौती ने बढ़ाई मुसीबत, राहत की अपील

Tue, 03 Jun 2025 09:39 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 03 Jun 2025 09:39 PM IST
सार

एक ओर गर्मी ने जनता को बेहाल कर रखा है और दूसरी ओर बिजली कटौती परेशानी को और बढ़ा रही है। इनवर्टर जवाब देने लगा है जनता सवाल खड़े कर रही है। आलम ये है कि तपन से बचने के लिए लोग घरों में रह रहे हैं और बिजली न रहने से वहां उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है।

विज्ञापन
Questions on the system Inverters are responding power cuts have increased trouble appeal for relief
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शहर में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। मंगलवार को राजघाट और प्रह्लाद घाट क्षेत्र में दो घंटे तक बिजली पूरी तरह गुल रही, जबकि भदऊचुंगी, सेवई मंडी और दीवानगंज इलाकों में बिजली की आंख-मिचौली दोपहर से लेकर शाम तक चलती रही।

विज्ञापन


उधर,मुकिमगंज और कोयला बाजार क्षेत्र में भी लोग बिजली कटौती से परेशान थें। क्षेत्र में सुबह से शाम तक हुई बिजली कटौती ने लोगों की दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया। बिजली गुल होते ही घरों और दुकानों में पंखे बंद पड़ गए और इनवर्टर भी बार-बार जवाब देने लगे।
विज्ञापन


मुकिमगंज निवासी राजकुमार, सूरज जायसवाल, राजा खान और शेरू ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के की जा रही बिजली कटौती से घर के साथ ही दुकान का काम प्रभावित हो रहा है। लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और कटौती की स्थिति में पूर्व सूचना दी जाए ताकि लोग आवश्यक तैयारी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed