फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Question of the day to reach the examination centers

परीक्षा के दिन ही केंद्रों पर पहुंचेंगे प्रश्नपत्र

Thu, 18 Feb 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Thu, 18 Feb 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Question of the day to reach the examination centers
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध कॉलेजों में एक मार्च से होने वाली परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। पारदर्शिता के लिहाज से इस बार व्यवस्था में बदलाव करते हुए परीक्षा के दिन ही परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र भिजवाया जाएगा। इसके पहले एक सप्ताह तक के प्रश्न-पत्र एक साथ भिजवाए जाते थे।
विज्ञापन


हालांकि नोडल केंद्रों पर एक सप्ताह तक का प्रश्न-पत्र भेजा जाएगा। बुधवार को परीक्षा समिति की बैठक में इसका फैसला हुआ। कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग की अध्यक्षता वाली परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षा संबंधी कई बिंदुओं पर फैसला हुआ।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश ने बताया कि बैठक में परीक्षा केंद्रों की सूची और समय सारिणी का भी अनुमोदन किया गया। इसके अलावा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका और प्रश्न-पत्र भिजवाने, उड़ाका दल गठन आदि के बारे में निर्णय लिया गया। बताया कि वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, सोनभद्र, बलिया जिले में परीक्षा संचालन के लिए कुल 22 नोडल केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां एक नोडल अधिकारी, एक उपनोडल अधिकारी, 2 तृतीय श्रेणी और 4 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात रहेंगे। समय-सारिणी के अनुसार संबंधित नोडल केंद्र से जहां परीक्षा के दिन सुबह छह से सात बजे तक दोनों पालियों का प्रश्न-पत्र वितरित होगा वहीं परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका भी निर्धारित संकलन केंद्र पर ही जमा होगी। बताया कि उड़ाका दल गठन के लिए पूर्व की तरह इस बार भी कुलपति को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed