फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Queens College's Suryadeep Prajapati will be honored in Lucknow on June 1st.

Varanasi News: एक जून को लखनऊ में सम्मानित होंगे क्वींस कॉलेज के सूर्यदीप प्रजापति

Thu, 28 May 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Queens College's Suryadeep Prajapati will be honored in Lucknow on June 1st.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जून को लोकभवन में हाईस्कूल व इंटर के विभिन्न बोर्ड के राज्य स्तरीय मेधावियों को सम्मानित करेंगे। इसमें वाराणसी के पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में पढ़ रहे छात्र सूर्यदीप को भी सम्मानित किया जाएगा। सूर्यदीप प्रजापति ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में 96.83 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया।पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमीत श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ में एक जून होने वाले कार्यक्रम में राज्य स्तर पर प्रथम 10 मेधावियों को एक-एक लाख रुपये का चेक, एक-एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल दिए जाएंगे। जिला स्तरीय सम्मान समारोह में जिले के प्रथम 10 मेधावियों को 21-21 हजार रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र व मेडल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed