फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Quarantine people discharge send to there home in chandauli

यूपी: दूसरे राज्यों से लौटे लोग क्वारंटीन के बाद घर को रवाना हुए, चेहरे पर दिखी खुशी

Mon, 13 Apr 2020 04:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Apr 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Quarantine people discharge send to there home in chandauli
घर को रवाना हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला।

चंदौली जिले के चंदासी क्षेत्र स्थित एक महाविद्यालय में क्वारंटीन किए गए दो सौ लोगों को सोमवार को जिला प्रशासन ने बसों से उनके घरों के लिए रवाना कर दिया। इसके पहले सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच दस सदस्यीय मेडिकल टीम ने की। घर जाते वक्त सभी के चेहरों पर अपनों से मिलने की खुशी नजर आई।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के फैलते ही देश में इसके पांव पसारने का भय पनप गया। इसके बाद 25 मार्च से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में लॉकडान की घोषणा कर दी। अन्य प्रदेशों में कार्य करने वाले उत्तर प्रदेश के लोग वहां फंस गए। घर को लौटने के लिए सभी बेताब हो गए। कइ लोग पैदल ही घरों के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


इस विकट परिस्थितियों से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के बसों की सुविधा शुरू की। इसी क्रम में जिले के रहने वाले लोगों को बसों से 29 मार्च को जनपद में लाया गया। इस दौरान विभिन्न बसों के 200 लोगों को लाया गया। संक्रमण के रोकथाम के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से इन लोगों को पीडीडीयू नगर के चंदासी स्थित एक महाविद्यालय में क्वारंटीन कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां सभी का मेडिकल परीक्षण के बाद खाने से लेकर इनक मनोरंजन तक की व्यवस्था की गई। हालांकि शुरुआती दिनों में लोगों को कुछ परेशानी हुई लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। सोमवार को क्वारंटीन के 14 दिन पूरा होने के बाद जिला प्रशासन ने मेडिकल टीम से इनके स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी को बसों से उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया।

कंट्रोल रूम से इनके स्वास्थ्य पर रहेगी निगरानी
पीडीडीयू नगर के चंदासी स्थित क्वारंटीन से घरों के लिए भेज गए लोगों पर कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। एसडीएम पीडीडीयू तहसील कुमार हर्ष ने बताया कि क्वांरटीन से भेजे जाने से पहले सभी का स्वास्थ्य सही मिला है। इसके बाद भी उन्हें घर में ही रहने की सलाह दी गई है। वहीं कंट्रोल रूम भी लगातार इनके स्वास्थ्य की निगरानी रखेगा।

घर जाने की खुशी दिखी चेहरे पर
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बाहर से लाए गए लोगों को चंदासी स्थित एक महाविद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। सोमावर को 14 दिन पूरा होने के बाद जब प्रशासन की ओर से उन्हें घर भेजा जा रहा था तो कोरोना को लेकर चिंता तो थी लेकिन घर जाने की खुशी भी नजर आई।

घर जाते वक्त आलोक यादव ने बताया कि एक-दो दिन खाने को लेकर थोड़ी परेशानी हुई लेकिन बाद में सबकुछ सामान्य हो गया। अनुज कुमार ने बताया कि क्वांरटीन और घर में अंतर होता है लेकिन यह सब हम लोगों की बेहतरी के लिए प्रशासन की ओर से किया गया था। धनंजय ने बताया कि कुछ दिनों तक अंदर ठीक व्यवस्था नहीं की गई थी। बाद में अंदर सुविधाएं उपलब्ध हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed