फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   QS World Ranking BHU subject wise world ranking went up by 50 places

QS World Ranking: बीएचयू की विषयवार वर्ल्ड रैंकिंग 50 पायदान ऊपर गई, IIT ने 50 संस्थानों को छोड़ा पीछे

Thu, 13 Mar 2025 12:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 13 Mar 2025 12:12 PM IST
सार

क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में विषयवार अध्ययन क्षेत्र में बीएचयू दुनिया के टॉप विश्वविद्यालयों में स्थान पाया है। वहीं आईआईटी ने दुनिया के 40 संस्थानों को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
QS World Ranking BHU subject wise world ranking went up by 50 places
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विषयवार अध्ययन क्षेत्र में बीएचयू दुनिया के टॉप विश्वविद्यालयों में स्थान बनाने में सफल हुआ है। बुधवार को जारी क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग के अनुसार, बीएचयू विश्व के 201 से 250 विश्वविद्यालयों के रेंज में है। जबकि पिछले साल ये रेंज 251 से 300 रैंक के बीच में था। यानी कि 50 पायदान ऊपर आया है। वहीं आईआईटी-बीएचयू दुनिया का 531वां टॉप संस्थान बना। पिछले साल रैंकिंग 571 थी। 

विज्ञापन


इस बार आईआईटी ने दुनिया के 40 संस्थानों को पीछे छोड़ दिया है। बीएचयू की ओवरऑल रैंकिंग 1001-1200 के बीच में है। पिछले 4 साल से बीएचयू के इस रैंक रेंज में कोई बदलाव नहीं आया है। स्कोर 39.5 है। 
विज्ञापन


दक्षिण एशियन यूनिवर्सिटी की कैटेगरी में बीएचयू का 38वां स्थान है। पिछले साल के मुकाबले 4 रैंक नीचे आया है। क्यूएस सस्टनेबल रैंकिंग में बीएचयू की रैंक बेहतर हुई है। पिछले साल रैंकिंग 1000 थी जो कि अब 901 पर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

टॉप पर रहा फार्मेसी और फार्मोकोलॉजी

बीएचयू में 12 विषयों के अध्ययन-अध्यापन और शोध के स्तर की रैंकिंग की गई है। इसमें 201-250 के बीच फार्मेसी और फार्मोकोलॉजी, 251 से 300 के बीच में एग्रीकल्चर एंड फॉरेस्ट्री, 301-500 रेंज में बायोलॉजिकल साइंस, 351-400 रेंज में एनवार्यनमेंटल साइंस, 401-550 में मटेरियल साइंस विषय है। नेचुरल साइंस, केमेस्ट्री, मेडिसीन और फिजिक्स की रैंकिंग 451-500 के बीच, लाइफ साइंस एंड मेडिसीन और इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की रैंक 501-550 के बीच, वहीं कंप्यूटर साइंस एंड इन्फॉर्मेशन सिस्टम का रैंक रेंज 701-750 के बीच में रहा। 

आईआईटी बीएचयू की विषयवार रैंकिंग 401-550 रेंज में 

आईआईटी बीएचयू विषयवार रैंकिंग 401-550 के रेंज में है। संस्थान के कुल आठ विषयों पर रैंकिंग जारी की गई है। क्यूएस सस्टनेबल रैंकिंग 784 है। दक्षिण एशियन यूनिवर्सिटी की कटेगरी में आईआईटी बीएचयू का 61 वां स्थान है। पिछले साल के मुकाबले तीन रैंकिंग की गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed