{"_id":"6572de0f91f360d173064694","slug":"python-found-among-files-of-ghazipur-district-court-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur: न्यायालय की फाइलों के बीच निकला अजगर, कोर्ट में मौजूद लोगों और कर्मियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur: न्यायालय की फाइलों के बीच निकला अजगर, कोर्ट में मौजूद लोगों और कर्मियों में मचा हड़कंप
Fri, 08 Dec 2023 02:43 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:43 PM IST
सार
फास्ट ट्रैक कोर्ट जूनियर डिविजन प्रथम की अदालत में मुकदमों की सुनवाई शुरू होने वाली थी। पीठासीन अधिकारी बैठने वाले थे। इधर कर्मियों द्वारा एक-एक करके फाइलों को निकाला जा रहा था। इसी दौरान फाइलों के गट्ठर के बीच अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कोर्ट की फाइलों में मिला अजगर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला न्यायालय में फास्ट ट्रैक कोर्ट जूनियर डिविजन प्रथम की अदालत में शुक्रवार को फाइलों के बीच अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। न्यायालय कर्मियों ने किसी तरह पकड़ कर बाल्टी में डालकर उसे बाहर लाए। इधर अजगर मिलने की सूचना पर अधिवक्ताओं की भीड़ लग गई। साथ ur न्यायालय द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन
सुबह अधिवक्ता और वादी जनपद न्यायालय पहुंच चुके थे। विभिन्न न्यायालयों में तारीखों को देखने के लिए वादियों की भीड़ लगी हुई थी। इधर फास्ट ट्रैक कोर्ट जूनियर डिविजन प्रथम की अदालत में मुकदमों की सुनवाई शुरू होने वाली थी। पीठासीन अधिकारी बैठने वाले थे। इधर कर्मियों द्वारा एक-एक करके फाइलों को निकाला जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान फाइलों के गट्ठर के बीच अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वहां अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों की भीड़ लग गई। सावधानी पूर्वक न्यायालय कर्मियों ने अजगर को डंडे के सहारे उठाकर बाल्टी में डाला और उसे न्यायालय परिषद से बाहर निकाल कर वन विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन