फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   putla dahan

सीएम का पुतला फूंकने में समाजवादी छात्र सभा का कार्यकर्ता झुलसा

Thu, 10 Oct 2019 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
putla dahan
वाराणसी। मैदागिन चौराहे पर सीएम योगी का पुतला दहन करते समय बुधवार की दोपहर समाजवादी छात्र सभा का एक कार्यकर्ता ऋ षि यादव (24) झुलस गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे उपचार के लिए कबीरचौरा अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने झांसी में पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर केस के विरोध में मैदागिन चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान छात्रों ने सीएम योगी का पुतला दहन करने की कोशिश की तो पुलिस से छात्रों की नोक झोंक होने लगी। जल्दबाजी में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग लगा दिया। इस दौरान पास में खड़ा ऋ षि यादव आग की चपेट में आ गया और झुलस गया। ऋ षि को इलाज के लिए कबीरचौरा अस्पताल ले जाया गया। जहां से शाम को उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed