फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Put poison in sweet which is made for wedding

बारातियों के लिए बनी मिठाई में डाला जहर, ऐसे बची सैकड़ों लोगों की जान

Wed, 25 Apr 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Updated Wed, 25 Apr 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
Put poison in sweet which is made for wedding
- फोटो : demo
यूपी के भदोही जिले के एक गांव में  बारातियों के लिए बनाई जा रही मिठाई में एक युवक ने जहरीला पदार्थ डाल दिया। संयोग था कि उसकी करतूत पर एक किशोर की नजर पड़ गई, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बच गई। मौका देख आरापी युवक वहां से भाग गया।
विज्ञापन


शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले कर मिठाई का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।  जिला निवासी मनापुर गांव निवासी दुक्खी पटेल की पुत्री की शादी के लिए मंगलवार को वाराणसी के मिर्जामुराद से बारात आने वाली थी।
विज्ञापन


बारातियों के लिए मिठाई बनाने का काम चल रहा था। आरोप है कि इसी बीच गांव के एक युवक ने मिठाई बनाने वाले बर्तन में जहरीला पाउडर डाल दिया। पाउडर डालते समय दुक्खी के पुत्र आकाश की नजर उस पर पड़ गई। जब उसने मिठाई में कुछ डालने की बात कही तो युवक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी विनायक राम जौहरी ने युवक को हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर हर कोई हैरान था। कहा जा रहा था कि ऐसा कार्य भी लोग कर सकते हैं।


आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है। सीओ औराई रामकरन ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। मिठाई का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed