{"_id":"5adf45bb4f1c1bed778b4bed","slug":"put-poison-in-sweet-which-is-made-for-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों के लिए बनी मिठाई में डाला जहर, ऐसे बची सैकड़ों लोगों की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों के लिए बनी मिठाई में डाला जहर, ऐसे बची सैकड़ों लोगों की जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के भदोही जिले के एक गांव में बारातियों के लिए बनाई जा रही मिठाई में एक युवक ने जहरीला पदार्थ डाल दिया। संयोग था कि उसकी करतूत पर एक किशोर की नजर पड़ गई, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बच गई। मौका देख आरापी युवक वहां से भाग गया।
शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले कर मिठाई का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। जिला निवासी मनापुर गांव निवासी दुक्खी पटेल की पुत्री की शादी के लिए मंगलवार को वाराणसी के मिर्जामुराद से बारात आने वाली थी।
बारातियों के लिए मिठाई बनाने का काम चल रहा था। आरोप है कि इसी बीच गांव के एक युवक ने मिठाई बनाने वाले बर्तन में जहरीला पाउडर डाल दिया। पाउडर डालते समय दुक्खी के पुत्र आकाश की नजर उस पर पड़ गई। जब उसने मिठाई में कुछ डालने की बात कही तो युवक भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी विनायक राम जौहरी ने युवक को हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर हर कोई हैरान था। कहा जा रहा था कि ऐसा कार्य भी लोग कर सकते हैं।
आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है। सीओ औराई रामकरन ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। मिठाई का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।