फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pushpendra Kulshrestha said people among us have weakenes culture of India

Varanasi: पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ बोले- हमारे ही बीच के लोगों ने भारत की संस्कृति को किया कमजोर

Mon, 10 Oct 2022 12:07 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Oct 2022 12:07 AM IST
सार

रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में ट्रस्ट इंडिया फाउंडेशन व रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ की ओर से आयोजित सेमिनार में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने भारत राष्ट्र के सामने चुनौतियां और समाधान विषय पर अपनी राय रखी। 

विज्ञापन
Pushpendra Kulshrestha said people among us have weakenes culture of India
रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 धर्म शब्द का गलत इस्तेमाल करने वालों ने ही सनातन परंपरा को नुकसान पहुंचाया है। हमारे ही बीच के लोगों ने भारत की संस्कृति को कमजोर किया। यह बातें रविवार को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में ट्रस्ट इंडिया फाउंडेशन व रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ की ओर से आयोजित सेमिनार में मुख्य वक्ता विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहीं।

विज्ञापन


भारत राष्ट्र के सामने चुनौतियां और समाधान विषय पर आयोजित सेमिनार में सेवानिवृत्त कर्नल आरएसएन सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से पीएफआई पर प्रतिबंध बहुत ही सराहनीय है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद लद्दाख और जम्मू के लोगों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
विज्ञापन


संस्कृति और सभ्यता बचाने के लिए आगे आना होगा
आज हमारी संस्कृति को फिल्मों के माध्यम से जिस तरह प्रस्तुत किया जा रहा है। ये काफी निंदनीय है। ऐसे में हमें इस दुष्प्रचार को रोकना होगा। वक्ताओं ने कहा, अपनी संस्कृति और सभ्यता बचाने के लिए हम सभी आगे आना होगा। पहले शायद यह काम हुआ होता तो ऐसी नौबत नहीं होती है। हम जिस पद्धति पर चल रहे हैं, उससे हमारा दुख दूर होने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटने से स्थितियां बदलीं

Pushpendra Kulshrestha said people among us have weakenes culture of India
कश्मीरी एक्टीविस्ट सुशील पंडित - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि नेताओं को लोकतंत्र में वोट लेने के लिए झूठ बोलना पड़ता है। ऐसे में अपनी संस्कृति के रक्षा के लिए हम सबको एकजुट होकर काम करना होगा। कश्मीरी एक्टीविस्ट सुशील पंडित ने कहा कि मैं वर्षों तक सोचता रहा कि कश्मीर व कश्मीर पंडितों के साथ ऐसा क्यों हुआ। कश्मीर में आज भी लोगों का निष्कासन हो रहा है, रुका नहीं है।  ऐसा नहीं है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में बदलाव नहीं हुआ है। पहले से स्थितियां ठीक हुई हैं।

ज्ञानवापी मामले में हम जीत के दहलीज पर

Pushpendra Kulshrestha said people among us have weakenes culture of India
सुप्रीम कोर्ट के वकील हरिशंकर जैन - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट व ज्ञानवापी मामले में वकील हरिशंकर जैन ने कहा कि हम अपने बच्चों को धार्मिक शिक्षा नहीं दे रहे हैं। जिससे आज के नौजवान अपनी संस्कृति व सभ्यता को सही से नहीं जान पा रहा है। इन सभी बिंदुओं पर विचार के साथ ही हमें सुधार की जरूरत है।

Pushpendra Kulshrestha said people among us have weakenes culture of India
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता व ज्ञानवापी मामले में वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि हम अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचाने के लिए सबूतों व तर्कों के आधार पर एक लड़ाई न्यायालय में लड़ रहे हैं। ज्ञानवापी मामले में हम जीत की दहलीज पर हैं। 
पढ़ें: वाराणसी में 16 से 21 अक्तूबर तक उत्तर भारत जीआई महोत्सव, कई प्रदेश के उत्पादों की प्रदर्शनी

Pushpendra Kulshrestha said people among us have weakenes culture of India
ज्योतिषी पवन सिन्हा (गुरु जी) - फोटो : अमर उजाला
वक्ता ज्योतिषी पवन सिन्हा (गुरु जी) ने कहा कि हमारी संस्कृति को जितना कुचला गया। विश्व की किसी संस्कृति के साथ ऐसा नहीं हुआ। मगर, बहुत से लोग संस्कृति की रक्षा की लड़ाई में लगे हैं।

ज्ञानवापी की वादी महिलाओं के छुए पैर

Pushpendra Kulshrestha said people among us have weakenes culture of India
पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने वादी महिलाओं के पैर छूकर प्रणाम किया - फोटो : अमर उजाला

विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम की शुरुआत में ज्ञानवापी मामले में केस लड़ रही हिंदू पक्ष की चार वादी महिलाओं मंजू व्यास, रेखा पाठक, सीता साहू, लक्ष्मी सिंह व उनके पतियों के पैर छूकर प्रणाम किया। उन्होंने हिंदू पक्ष के वादी सोहनलाल आर्य का भी पैर छूकर प्रणाम किया एवं सभी को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed