फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pushpendra Kulshreshtha said opposition raising questions on India and Pakistan attacks

UP: 'भारत और पाक हमले पर विपक्ष का सवाल उठाना दुखद', पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ बोले- देश को जाति-वर्ग में न बांटे

Mon, 02 Jun 2025 04:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 04:42 PM IST
सार

भारत के अंदर रहकर देश के खिलाफ काम करने वालों काे लेकर प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने अपनी चिंता और नाराजगी भी जाहिर की। कहा कि ऐसे लोगों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
Pushpendra Kulshreshtha said opposition raising questions on India and Pakistan attacks
संगोष्ठी को संबोधित करते राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Pushpendra Kulshrestha: प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हमें अब केवल देश के लिए नहीं, बल्कि अपनी सनातन संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा। स्वार्थी नेतृत्व ने वर्षों से समाज को जाति और वर्गों में बांटकर कमजोर किया है। समय की मांग है कि हम अपने मूल्यों को पहचानें और राष्ट्रीय एकता को सशक्त करें।

विज्ञापन


रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ की ओर से सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर मेंभारत राष्ट्र के सामने चुनौतियां और समाधान विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि देश केवल भूमि का एक टुकड़ा होता है, जबकि राष्ट्र एक जीवंत प्रवाह होता है। 
विज्ञापन


इसमें संस्कृति, परंपरा, आस्था और आत्मा का समावेश होता है। सरकारें देश चलाती हैं, राष्ट्र नहीं। राष्ट्र की रक्षा और निर्माण का कार्य प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। डरिए मत अपने अधिकारों का प्रयोग कीजिए। लालच व्यक्ति को कायर बना देता है। लालची शत्रु का सामना नहीं करते है, वे समझौता करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान पर हमला कर आतंकवादियों पर कार्रवाई की तो हमारे देश के विपक्ष के लोग प्रधानमंत्री से सवाल कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर विदेश में जाकर आतंकवादियों पर हमले पर चर्चा कर रहे हैं तो यह भी विपक्ष को नहीं पच रहा है। जबकि देश को नरेंद्र मोदी जैसा उत्कृष्ट कार्य करने वाला प्रधानमंत्री मिला है। 

उनका समर्थन करना चाहिए। कश्मीर पर कहा कि धर्म पूछ कर आतंकवादी हमला करना शर्मनाक है। हमास ने भी पर्यटकों पर इसी तरह हमला किया। मगर इस्राइल ने हमला करने के लिए किसी से आदेश नहीं लिया। ऐसा ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नुपुर शर्मा ने सच्चाई बयां की, मगर किसी ने उनका समर्थन नहीं किया। 

उन्होंने वक्त बोर्ड में संशोधन को सही ठहराया। साथ ही कहा कि चीन से मुकाबला करने के लिए हमें अपनी छोट-छोटे उद्योगों को भी बढ़ाने की जरूरत है। तभी देश की अर्थव्यवस्था में और तेजी बढ़ेगा। सुप्रीम कोर्ट में जजों द्वारा पहले कई मामलों में उठाए सवालों पर भी चर्चा की। कहा कि देश की आजादी के आज भी हमारे पास कोई दस्तावेज नहीं है। अंग्रेजों ने सिर्फ अधिकार (पावर ट्रांसफर) सौंपा था। 

रोटरी मंडलाध्यक्ष पारितोष बजाज और नए मंडलाध्यक्ष एवं डॉ. आशुतोष अग्रवाल, दिनेश गर्ग, नितिन मल्होत्रा ने रोटरी द्वारा समाज और राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों पर रोशनी डाली। अध्यक्षता नॉर्थ क्लब के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, संचालन मनीष अग्रवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन रुचि भार्गव ने किया। इस मौके पर सुरेश खंडेलवाल, अनिल नारायण किंज वाडेकर, सतीश चंद जैन, राजेश भार्गव, डॉ. अनिल कुमार राय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed