फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Purvanchal Weather report varanasi weather forecast winter increased in morning and evening effect of cold winds will start soon

पूर्वांचल का मौसम: सुबह-शाम गलन बढ़ी, जल्द ही शुरू होगा ठंडी हवाओं का असर

Mon, 22 Nov 2021 09:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 Nov 2021 09:34 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है।  22 नवंबर की सुबह वाराणसी का औसत तापमान 19 डिग्री सेल्सियस है।    

विज्ञापन
Purvanchal Weather report varanasi weather forecast winter  increased in morning and evening effect of cold winds will start soon
सप्ताह भर में ठंड में बढ़ोत्तरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव जारी है और आने वाले दिनों में तापमान में कमी में ठहराव के बाद दोबारा बादलों की सक्रियता का दौर शुरू हो सकता है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बर्फबारी से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट हो रही है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि जल्द ही ठंडी हवाओं का असर पूर्वांचल पर नजर आएगा। संभावना है कि सप्ताह भर में ठंड में बढ़ोत्तरी हो सकती है।   सोमवार सुबह वातावरण में ठंडी हवाओं का असर महसूस हुआ। दिन चढ़ने के बाद धूत खिली और आसमान साफ हो गया। धूप खिलने के बाद तापमान में भी इजाफा हुआ।
विज्ञापन


22 नवंबर की सुबह वाराणसी का औसत तापमान 19 डिग्री सेल्सियस है, जबकि तीन-चार दिन दिन पहले यह 13-14 डिग्री सेल्सियस तक रह रहा था। रविवार शाम होने के बाद तापमान में मामूली कमी का दौर शुरू हुआ तो लोगों को ठंड का अहसास भी हुआ। बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी कैंट स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी खानपान की सुविधा, 20 माह बाद फिर शुरू होगा जन आहार रेस्टूरेंट

आज रात में न्यूनतम तापमान में गिरावट

न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य रहा। आईएमडी के मुताबिक, आज न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का असर है कि मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव हुआ है।

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि उत्तरी पश्चिमी हवाएं चल रही है और हिमालय की ओर से बादल आ रहे हैं। बारिश के बाद पूर्वांचल  के वायु प्रदूषण पर असर हुआ है, जो पहले बहुत खराब या खराब की स्थिति में थी, वो अब मध्यम या संतोषजनक है।

येलो जोन में पहुंचा बनारस

दीपावली के बाद से लगातार रेड और ऑरेंज जोन में रहने के बाद रविवार की देर शाम को बनारस येलो जोन में पहुंच गया। प्रदूषण का स्तर कुछ कम होने से प्रदूषण नियंत्रण विभाग के साथ ही जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि मलदहिया और भेलूपुर का इलाका अभी भी ऑरेंज जोन में बना हुआ है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार की देर शाम बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई)200 दर्ज किया। मलदहिया का एक्यूआई सबसे अधिक 224, भेलूपुर में 204, बीएचयू में 189 और अर्दली बाजार में एक्यूआई 183 दर्ज किया गया।

 
मौसम समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed