{"_id":"616a57d0b984dc006e5f2782","slug":"purvanchal-weather-forecast-varanasi-weather-news-sunlight-and-humidity-increased-problem-effect-of-jawad-cyclone-will-be-seen-in-next-24-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला: धूप की तल्खी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, अगले 24 घंटे में 'जवाद' का दिखेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला: धूप की तल्खी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, अगले 24 घंटे में 'जवाद' का दिखेगा असर
Sat, 16 Oct 2021 10:28 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:28 AM IST
सार
वाराणसी समेत पूर्वांचल में धूप की तल्खी और उमस के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'जवाद' का असर दिखने लगेगा।
विज्ञापन
वाराणसी के अस्सी घाट पर तीखी धूप
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
सर्दियों की दहलीज पर वाराणसी समेत पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला हुआ है। सुबह से आसमान में सूरज की रोशनी है और दोपहर में उमस का असर भी हो रहा है। शनिवार को वाराणसी का औसत तापमान चार डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वहीं, अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस बताया गया है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'जवाद' के कारण अगले एक-दो दिनों में वातावरण में नमी में इजाफा होने के साथ आसमान में बादलों की सक्रियता भी हो सकती है। इस दौरान तापमान में कमी के साथ ही वातावरण में गुलाबी ठंड का व्यापक असर भी नजर आने लगेगा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक, अगले 24 घंटे बाद वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में तेज हवा संग बारिश होगी।
विज्ञापन
पढ़ेंः दशहरे पर आदिवासी परिवारों ने रावण को पूजा, पुतला दहन की परंपरा का जताया विरोध
विज्ञापन
तूफान की वजह से वाराणसी और उसके आसपास के इलाकों में आसमान बादलों से ढंका रहेगा और मध्यम से लेकर तेज बारिश होने के आसार हैं। माना जा रहा है कि अगले एक दो दिन में बूंदाबांदी के बीच तापमान और भी नीचे आएगा। जबकि माह भर में ओस का दौर लोगों को मौसम पूरी तरह बदल जाने का अहसास कराने लगेगा।
Trending Videos
आठ से दस डिग्री तक गिरेगा पारा
मौसम विशेषज्ञों की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 17 और 18 अक्तूबर को यानी रविवार और सोमवार को इस चक्रवात के असर से वाराणसी और आसपास के जिलों में कई दौर में बारिश भी हो सकती है। बारिश के चलते तापमान में आठ से दस डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है जिसके चलते मौसम में ठंडक का एहसास होगा।