फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   purvanchal varanasi weather forecast update icy winds from mountains increase cold wave amid fog mausam samachar

पूर्वांचल में मौसम: कड़ाके की ठंड में ठिठुर रही जिंदगी, दो-तीन दिनों में पारा और गिरने के आसार

Sun, 02 Jan 2022 09:55 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 02 Jan 2022 09:55 AM IST
सार

दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला है। सर्द हवाओं की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। 

विज्ञापन
purvanchal varanasi weather forecast update icy winds from mountains increase cold wave amid fog  mausam samachar
वाराणसी में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों से आ रही उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवा से उत्तर प्रदेश में गलन और ठिठुरन भरी ठंड का कहर जारी है।  वाराणसी समेत पूर्वांचल के अधिकांश स्थानों पर रविवार सुबह भी धूप नहीं निकली। घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


नए साल के पहले दिन यानि शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाए रहने के साथ ही दिन में धूप तो हुआ लेकिन पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से उसका असर कम रहा। दिन में भी गलन अधिक महसूस हो रही थी। इधर शाम को तो ठंड और बढ़ गई। राहत की बात केवल इतनी ही रही कि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को तापमान में बढ़ोत्तरी हुई।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी इलाकों में भी कोहरा अधिक छाए रहने की संभावना हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला है।
पढ़ेंः नए साल पर पांच लाख से अधिक भक्त पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर, धाम में डमरू की निनाद संग गूंजा शंखना

इसमें बादल छाए रहने के साथ ही गलन अधिक लग रही थी। यहीं कारण था कि तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.5 की तुलना में शनिवार को 18.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस की जगह 10.1 रिकॉर्ड किया गया। 

          बीते पांच दिन का तापमान 
  • 01 जनवरी        18.4        10.1              
  • 31 दिसंबर         17.5        9.0
  • 30 दिसंबर        18.2         15.5
  • 29 दिसंबर       22.8           12.1
  • 28 दिसंबर      23.2             9.0
(तापमान डिग्री सेल्सियस में )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed