फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Purvanchal players Lalit Upadhyay and Rajkumar selected in Indian hockey team

पेरिस ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम में पूर्वांचल के दो खिलाड़ी चयनित, वाराणसी और गाजीपुर के खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर

Thu, 27 Jun 2024 08:09 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 27 Jun 2024 08:09 AM IST
सार

भारतीय हॉकी टीम में पूर्वांचल के दो खिलाड़ी चयनित हुए हैं। वाराणसी के ललित उपाध्याय और गाजीपुर के राजकुमार पाल पेरिस ओलंपिक में हुनर दिखाएंगे। लंबे अंतराल के बाद पूर्वांचल के दो खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है।

विज्ञापन
Purvanchal players Lalit Upadhyay and Rajkumar selected in Indian hockey team
ललित उपाध्याय व राजकुमार पाल - फोटो : स्वयं

विस्तार

पेरिस ओलंपिक (26 जुलाई से 11 अगस्त 2024) के लिए चयनित भारतीय हॉकी टीम में पूर्वांचल के लिए दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। भारतीय टीम में वाराणसी के भगतपुर निवासी ललित उपाध्याय और गाजीपुर के करमपुर निवासी राजकुमार पाल अपना हुनर दिखाएंगे। दोनों के चयन पर परिजनों, खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने खुशी का इजहार किया है।

विज्ञापन


करमपुर में स्थापित मेघवरन सिंह स्टेडियम से सैकड़ों खिलाडी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं। अब तक 14 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय हॉकी टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। इनमें ललित और राजकुमार ने अपनी अलग पहचान बनाई हैं। ललित कुमार उपाध्याय अब उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


वहीं, राजकुमार पाल के पिता के देहांत के बाद उनकी माता ने ही तीनों भाइयों की परवरिश की है। कठिनाइयों के बावजूद, राजकुमार ने हार नहीं मानी। उन्होंने केवल 8 वर्ष की आयु में अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह बताते हैं कि स्वर्गीय तेज बहादुर सिंह का योगदान न केवल करमपुर, बल्कि पूरे देश के हॉकी प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। तेज बहादुर सिंह के भतीजे और स्टेडियम के संचालक अनिकेत ने बताया कि ललित और राजकुमार के चयन की खबर से करमपुर में खुशी का माहौल हैं।

अकादमी के संचालक अनिकेत, कोच इंद्रदेव, खेल सचिव मनोज सिंह, कोच पूजा सिंह, कोच सुजीत तिवारी ने दोनों खिलाड़ियों के चयन होने पर खुशी जताई। साथ ही राजकुमार के आवास पर जाकर उनकी मां और परिजनों को बधाई दी।

लगातार दूसरा ओलंपिक खेलेंगे ललित
2014 में अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर की शुरुआत करने वाले ललित उपाध्याय (30 वर्ष) 162 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 44 गोल कर चुके हैं। सेंटर फॉरवर्ड पोजीशन पर खेलने वाले ललित ने शहर के यूपी कॉलेज से हॉकी खेलने की शुरूआत की थी। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि ललित पूर्वांचल में हॉकी की नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। 

लंबे अंतराल के बाद पूर्वांचल के दो खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। इससे पहले मोहम्मद शाहिद (लगातार तीन ओलंपिक), विवेक सिंह और राहुल सिंह भी ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ललित के बड़े भाई अमित उपाध्याय भी कैग (भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक) की प्रयागराज टीम से हॉकी खेलते हैं।

26 साल के राजकुमार पहली बार खेलेंगे ओलंपिक

26 वर्षीय राजकुमार पाल ने औड़िहार (गाजीपुर) की मेघवरन सिंह हॉकी एकेडमी से खेल की शुरुआत की थी। वे ओलंपियन विवेक सिंह एकेडमी से भी कई मैच खेल चुके हैं। 2020 में अतरराष्ट्रीय मैचों में पदार्पण करने के बाद अब तक 48 मैचों में 5 गोल कर चुके हैं। एनईआर (पूर्वोत्तर रेलवे) के हॉकी कोच सतीश नारायण सिंह (पूर्व में विवेक सिंह एकेडमी में कोच) ने बताया कि ओलंपिक खेलने वाली भारतीय टीम में उनका चयन पहली बार हुआ है। वे भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) ऑफिस दिल्ली में एकाउंटेंट जनरल पद पर कार्यरत हैं। राजकुमार के भाई जोखन पाल भारतीय सेना की टीम और राजू पाल सिकंदराबाद रेलवे टीम से हॉकी खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed