फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Purvanchal Expressway will become an election arena between BJP-SP

भाजपा-सपा के बीच चुनावी अखाड़ा बनेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

Sun, 14 Nov 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal Expressway will become an election arena between BJP-SP
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे उद्घाटन के दिन दो राजनीतिक दलों के बीच चुनावी समर का अखाड़ा बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर को सुल्तानपुर में एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर इसे प्रदेश सरकार की उपलब्धि बताते हुए चुनाव का शंखनाद करेंगे। वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उसी दिन गाजीपुर के पूर्वी छोर पर एक्सप्रेस-वे से सटे हैदरिया में जनसभा को संबोधित कर एक्सप्रेस-वे को अपनी सरकार की उपलब्धि बताएंगे। फिलहाल भाजपा और सपा के लोग अपने-अपने कार्यक्रम की तैयारियों में कई दिनों से लगे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पूरी तरह बनकर तैयार है। इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में करेंगे। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 16 नवंबर की सुबह दस बजे जिले के पूर्वी छोर पर स्थित हैदरिया गांव जहां से एक्सप्रेस-वे प्रारंभ होता है विजय यात्रा का शुभारंभ करेंगे। वहां पर वे जनसभा को संबोधित कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार को घेरेंगे। अखिलेश यादव की यह विजय यात्रा हैदरिया से प्रारंभ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से विभिन्न जगहों पर रुकते हुए जनता से संवाद करते हुए आजमगढ़ तक जाएगी। इसके लिए हैदरिया से लेकर मऊ जिले की सीमा तक कई जगह स्वागत एवं संवाद केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रदेश के दो बड़े नेता सुनील सिंह साजन एवं विजय कुमार भदौरिया कई दिनों से डेरा डाले हुए हैं। यह दोनों नेता जिले के नेताओं से तालमेल बैठाकर अधिक से अधिक लोगों को निर्धारित संवाद केंद्रों पर पहुंचने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के विभिन्न मंडलों में बैठक कर अधिक से अधिक लोगों के सुल्तानपुर जनसभा में भाग लेने की व्यवस्था में लगी हुई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताकर चुनाव में एक बड़ी उपलब्धि दिखाने का काम करेंगे वहीं अखिलेश यादव इसको अपनी सरकार की उपलब्धि बताकर जनता को जोड़ने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed