फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Purushottam Express stopped at Chunar station on information about bomb

चार घंटे परेशान रहे यात्री: बम की सूचना पर चुनार स्टेशन पर रुकी पुरी से दिल्ली जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

Sun, 30 Apr 2023 10:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चुनार
संवाद न्यूज एजेंसी, चुनार Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 30 Apr 2023 10:45 PM IST
सार

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पूरी से नई दिल्ली जा रही थी। शाम पौने छह बजे डगमगपुर के पास पहुंची थी कि डगमगपुर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को वॉकी-टॉकी पर सूचना मिली कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम है।

विज्ञापन
Purushottam Express stopped at Chunar station on information about bomb
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर ट्रेन को चुनार जंक्शन पर रविवार की शाम छह बजे रोक दिया गया। सूचना पर रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों के साथ ही आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पहले डाग स्क्वाॅड के साथ छानबीन शुरू की गई।

विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे बाद वाराणसी से पहुंची बम निरोधक दस्ते की दो टीमें जांच में जुट गईं। पहले ट्रेन के नीचे जांच करने के बाद इंजन व बोगी में घुसकर जांच की गई। करीब चार घंटे जांच करने के बाद ट्रेन को रात 10 बजकर 10 मिनट पर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पुरी से नई दिल्ली जा रही थी। शाम करीब पौने छह बजे ट्रेन डगमगपुर के पास पहुंची थी कि वहां के डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को वाकी-टाकी पर सूचना मिली कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम है। झिंगुरा के पास बम फट जाएगाा। आनन-फानन में डिप्टी स्टेशन अधीक्षक डगमगपुर ने रेलवे के मुख्यालय के साथ ही चुनार और मिर्जापुर जीआरपी को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन को शाम छह बजे चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार अप लाइन पर रोक दिया गया। तब तक चुुनार जीआरपी और आरपीएफ की टीम सतर्क हो चुकी थी। उधर ट्रेन में बम की सूचना पर चुनार, अदलहाट, अहरौरा और जमालपुर थाने की फोर्स भी चुनार रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। मिर्जापुर से आई डाग स्क्वाॅड टीम ने छानबीन शुरू की। एडीएम शिव प्रताप शुक्ला और एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति मौके पर पहुंचे। रात साढ़े सात बजे के करीब वाराणसी से बम निरोधक दस्ते की दो टीमें पहुंचीं। तब तक यात्री ट्रेन में ही बैठे रहे।

भगदड़ न मचे, इसलिए यात्रियों को सूचना नहीं दी गई। बम निरोधक दस्ते ने पहले इंजन के आगे से पीछे तक ट्रेन के नीचे के हिस्से की जांच की। इसके बाद एक बोगी से होकर दूसरे बोगी में जांच करते हुए आगे बढ़े। रात दस बजे तक लगेज बोगी से सामान निकाल कर जांच की गई। इसके बाद ट्रेन को 10.10 बजे रवाना कर दिया गया।

रेलवे के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि डगमगपुर के डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को वाकी टाकी पर सूचना मिली कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम है। झिंगुरा के पास पहुंचने पर बम फट जाएगा। उनकी सूचना पर ट्रेन को चुनार में रोक कर जांच की गई। बम निरोधक दस्ते ने जांच की इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर बम निरोधक दस्ते की दो टीमों को लगाकर सघनता से जांच कराई गई। कुछ नहीं मिलने पर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed