फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   purohit murder case

वाराणसी: तीर्थ पुरोहित दंपती हत्याकांड के तीन आरोपियों का समर्पण

Sat, 05 Oct 2019 01:45 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 05 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
purohit murder case
हत्याकांड के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के सरायगोवर्धन निवासी तीर्थ पुरोहित कृष्ण कुमार उपाध्याय और उनकी पत्नी ममता की हत्या के आरोपी राजेंद्र उपाध्याय, उसके बेटे रजत और पत्नी पूजा ने शुक्रवार को सीजेएम की अदालत में समर्पण कर दिया।

विज्ञापन


अदालत ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। 15-15 हजार के इनामी तीनों आरोपियों की समर्पण की सूचना पर पुलिस ने दीवानी कचहरी में घेरेबंदी की थी, लेकिन गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


पुलिस को अब प्रकरण में राजेंद्र के पट्टीदार पत्रकारपुरम कॉलोनी निवासी रमेश उपाध्याय की तलाश है। सरायगोवर्धन में बीती 21 सितंबर को पिशाचमोचन के तीर्थ पुरोहित कृष्ण कुमार और उनकी पत्नी ममता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण में अब तक पुलिस आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वारदात के मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार के छोटे भाई राजेंद्र, उसके बेटे, पत्नी और पट्टीदार रमेश की तलाश की जा रही थी। इस बीच पुलिस को चकमा देकर राजेंद्र अपने बेटे और पत्नी के साथ अदालत में समर्पण करने में सफल रहा।

इंस्पेक्टर चेतगंज प्रवीण कुमार ने बताया कि जल्द ही अदालत की अनुमति से तीनों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed