यूपी: पंचायत सहायकों के लिए बड़ा एलान, अब छह की जगह नौ हजार होगा मानदेय
यूपी के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एलान किया कि अब पंचायत सहायकों को प्रधान और सचिव नहीं हटा सकेंगे। उन्हें डीएम के नेतृत्व में गठित कमेटी की जांच के बाद ही हटाया जाएगा।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
यूपी के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एलान किया है कि पंचायत सचिवों का मानदेय छह हजार से बढ़ाकर नौ हजार रुपये किया जाएगा। ये पैसा अब सीधे पंचायत सहायकों के खाते में जाएगा। मंत्री राजभर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पर चर्चा की है।
उन्होंने कहा कि धरने पर बैठे पंचायत सहायकों की मांगें जायज हैं। उन्होंने घोषणा की कि अब पंचायत सहायकों को प्रधान और सचिव नहीं हटा सकेंगे। उन्हें डीएम के नेतृत्व में गठित कमेटी की जांच के बाद ही हटाया जाएगा।
ये भी पढ़ें - यूपी: नगीना के सांसद चंद्रशेखर का बड़ा आरोप- मेरी हत्या की साजिश रची गई, उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए
ये भी पढ़ें - यूपी: नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद बोले मंत्री संजय निषाद, जो निषाद समाज के साथ हम उसके साथ
मंत्री संजय निषाद के बयान पर बोले- सभी अपना दांव आजमा रहे हैं
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बयान पर राजभर ने कहा कि वो जितनी सीटें हारेंगे उतनी राजभर एनडीए को जिता देगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आने वाले हैं तो हर नेता अपने दांव आजमा रहा है। बता दें कि संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी के कारण भाजपा ने कई सीटों पर जीत दर्ज की थी।
सपा के कारनामों को अभी भी नहीं भूली है जनता
इसके पहले, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर अखिलेश यादव के सरकार से बाहर निकलने संबंधी तंज पर ओपी राजभर ने कहा कि गोंडा में व्यापारी हत्याकांड में सरकार ने कानूनी कार्रवाई की और तीन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया। सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। अखिलेश यादव को पहले यह देखना चाहिए कि 80 प्रतिशत घटनाएं उन्हीं के लोगों द्वारा की जा रही हैं। पीडीए की बैठकों में दलितों को बैठने तक की जगह नहीं मिलती।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल के कारनामों को जनता भूली नहीं है। इसका जवाब जनता 2027 के चुनाव में देगी। केवल बयानबाजी से सरकार नहीं बनती।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.