फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Punishment given to 70 accused of POCSO in 100 days UP Police will work on formula of Varanasi Commissionerate Police

Varanasi: 100 दिन में पॉक्सो के 70 आरोपियों को दिलाई गई सजा, वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के फार्मूले पर काम करेगी यूपी पुलिस

Sat, 16 Jul 2022 04:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Jul 2022 04:38 PM IST
सार

 पॉक्सो के आरोपियों को सजा दिलाने में कमिश्नरेट पुलिस के फार्मूले को सूबे भर में लागू किया जाएगा। पॉक्सो के आरोपियों को सजा दिलाने में कमिश्नरेट को यूपी में पहला स्थान मिला है, जबकि बरेली दूसरे नंबर पर है। 

विज्ञापन
Punishment given to 70 accused of POCSO in 100 days  UP Police will work on  formula of Varanasi Commissionerate Police
वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पॉक्सो के आरोपियों को सजा दिलाने में कमिश्नरेट पुलिस के फार्मूले को सूबे भर में लागू किया जाएगा। पॉक्सो के आरोपियों को सजा दिलाने में कमिश्नरेट को यूपी में पहला स्थान मिला है, जबकि बरेली दूसरे नंबर पर है। सौ दिन के लक्ष्य में कमिश्नरेट पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत 70 आरोपियों को सजा दिलवाई।

विज्ञापन


कमिश्नरेट पुलिस के रणनीति और सफलता पर अभियोजन मुख्यालय ने सराहना की और नजीर के तौर पर पूरे प्रदेश में इस रणनीति के तहत काम करने के लिए सर्कुलर जारी किया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि शासन की ओर से दिए सौ दिन के लक्ष्य में पॉक्सो के 70 आरोपियों को सजा दिलवाई गई।
विज्ञापन


इस मॉडल के मूलमंत्र का कांसेप्ट यह है कि वो केस चुनो, जिसमें कम मेहनत में शीघ्र एवं बेहतर परिणाम मिल सके। इस फार्मूले के तहत गंभीर अपराधों की श्रेणी के मामलों में तेजी से जांच कर अदालतों में चार्जशीट और आरोप सिद्ध करवाना है। पब्लिक प्रोसिक्यूटर के साथ सामंजस्य बैठाकर अदालतों से जल्द तारीख लेकर सुनवाई पूरी करना और आरोपी के ऊपर लगे आरोपों को साबित करना इस योजना का एक मात्र उद्देश्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed