फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   puja pandal decorate like isro chandrayaan 3 astronaut in jaitpur varanasi

यूपी: पूजा पंडाल में दिखेगा इसरो के साथ चंद्रयान-3, हवा में उड़ेंगे विक्रम लैंडर और एस्ट्रोनॉट

Wed, 02 Oct 2019 06:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 02 Oct 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
puja pandal decorate like isro chandrayaan 3 astronaut in jaitpur varanasi
पूजा पंडाल ने तैयार किया गया भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में हर वर्ष अपने पूजा पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा को लेकर चर्चा में रहने वाले मां बागेश्वरी दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष भी अपनी छाप छोड़ने को तैयार है। जैतपुरा स्थित मां बागेश्वरी देवी दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष इसरो और चंद्रयान पर आधारित पूजा पंडाल और मां दुर्गा को स्थापित किया जा रहा है।

विज्ञापन


कोलकाता से आए विशेष कारीगरों के द्वारा एक महीने से पूजा पंडाल को तैयार किया जा रहा था। पूजा पंडाल का स्वरूप इसरो के रूप में बनाया गया है। मां बागेश्वरी देवी मंदिर परिसर में बनाए गए पूजा पंडाल की ऊंचाई 85 फीट और 40 फीट चौड़े पूजा पंडाल में इसरो कार्यालय, चंद्र यान-2 और 2021 में लांच होने नाले चंद्रयान-3 बनाया गया है।
विज्ञापन


वहीं मां दुर्गा समेत कार्तिकेय, गणेश, सरस्वती, लक्ष्मी, शेर और महिषासुर को ईंट और बालू से बनाया गया है। प्रतिमा के पीछे का बैकग्राउंड भी पूरी तरह से ईंट से बनाया जा रहा है। पूजा समिति के अध्यक्ष राजन जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष नवरात्र में मां भगवती का विशेष पूजन और अनुष्ठान किया जाएगा। ताकि 2021 में भारत चांद पर कदम रखने पर सफलता हासिल कर सके और पीएम मोदी का सपना साकार हो। सप्तमी के दिन विधि विधान से मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा कर पंडाल का द्वार भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में लटकते एस्ट्रोनॉट और लाइटिंग होगी आकर्षण का केंद्र
मां बागेश्वरी देवी पूजा समिति के पंडाल में हवे में लटकते स्टोर नोट और लाइटिंग मेला प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र होंगे। पूजा समिति के लोगों ने बताया कि पूजा पंडाल में छह एस्ट्रोनॉट, इसरो चीफ के सिवान, लैंडर विक्रम को दिखाया जाएगा। इसके अलावा पूजा पंडाल में इसरो कंट्रोल पैनल, चांद की रोशनी और कई तरह के विद्युत झालर लगाए गए हैं। पूजा पंडाल के मुख्य द्वार पर दो एस्ट्रोनॉट आवे में झूलते हुए आए हुए लोगों का स्वागत करेंगे। 

बच्चों ने मिलकर तैयार किया एस्ट्रोनॉट
6 फीट से लेकर 4 फीट तक के एस्ट्रोनॉट को स्कूली बच्चों ने मिलकर तैयार किया है। अर्थ जायसवाल, पार्थ जायसवाल, सुमित, लक्ष्य समेत करीब आधा दर्जन बच्चों ने बताया कि वह एक माह से माह से एस्ट्रोनॉट बना रहे थें। एस्ट्रोनॉट बनाने के लिए उन्होंने कार्डबोर्ड, हेलमेट, पेंट, जूते समेत अन्य घरेलू सामानों का उपयोग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed