फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Public Works Department Arbitrariness in Varanasi Road width reduced in Chandpur and built drain without covering

वाराणसी में लोक निर्माण विभाग की मनमानी: चांदपुर में सड़क की चौड़ाई घटाई और बिना ढंके नाली बनाई

Sat, 23 Oct 2021 04:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 23 Oct 2021 04:57 PM IST
सार

चांदपुर औद्योगिक आस्थान में बनी नालियां ढक्कन नहीं होने के कारण मलबे से भर गई हैं।  वहीं लोक निर्माण विभाग का दावा है कि जो धनराशि मिली है, उससे नाली और सड़क निर्माण का काम शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन
Public Works Department Arbitrariness in Varanasi Road width reduced in Chandpur and built drain without covering
चांदपुर औद्योगिक आस्थान में सड़क और नाली निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित होने वाली चांदपुर औद्योगिक आस्थान की सड़क और नाली निर्माण में लोक निर्माण विभाग ने खूब मनमानी की है। सात मीटर सड़क कई जगहों पर साढ़े छह मीटर में ही सिमट कर रह गई है और खुली पड़ी नालियां कई जगह लिंक भी नहीं है। ऐसे में ड्रेनेज सिस्टम पर भी सवाल खड़ा होना लाजिमी है।

विज्ञापन


सात मीटर चौड़ी सड़क कई जगहों पर मानक पूरा नहीं कर रही है। उधर, विभाग का दावा है कि 10.58 करोड़ रुपये में प्रस्तावित काम को पूरा कर लिया गया है। सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग और नालियों को ढंकने के लिए और पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन


चांदपुर औद्योगिक आस्थान में बनी नालियां ढक्कन नहीं होने के कारण मलबे से भर गई हैं। पानी निकलना मुश्किल है। इंटरलाकिंग का काम अभी चल रहा है। वहीं लोक निर्माण विभाग का दावा है कि जो धनराशि मिली है, उससे नाली और सड़क निर्माण का काम शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका लोकार्पण 25 अक्तूबर को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। सड़क भी जैसे तैसे बना दी गई है। औद्योगिक क्षेत्र के पार्क के पास सड़क और पटरी पर लगे ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभों को भी नहीं हटाया गया।  

खुली नाली और निकली सरिया से खतरा

खुली नाली होने और उसमें लगी सरिया निकली हुई है। इससे हादसे की आशंका है। यह जरूर है कि बारिश बीत चुकी है लेकिन खुली नाली में कचरा भरेगा और जलनिकासी की समस्या खड़ी होगी। वहीं सरिया भी खतरनाक है। इंटरलाकिंग भी पूरे क्षेत्र में नहीं हुई है। 

...तो दूसरे फेज में पूरी होगी इंटरलाकिंग, ढंकी जाएगी नाली

लोक निर्माण विभाग के एई जितेंद्र सिंह का कहना है कि जो बजट जारी हुआ था, उससे नाली निर्माण और सड़क का कार्य पूरा करा लिया गया है। औद्योगिक क्षेत्र में कुछ हिस्से पर इंटरलाकिंग भी कराई जानी थी, जिसे पूरा करा लिया गया है। इसके अलावा नालियों के पूरी तरह से ढंकने, बाकी इंटरलाकिंग का काम पूरा करने के लिए करीब पांच करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहां से स्वीकृत होते ही बाकी कार्यों को पूरा करा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed