जनता कर्फ्यू से सख्त होगा लॉकडाउन, बिना जरूरत घर निकले तो होगी कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में जनता कर्फ्यू के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सोमवार से वाराणसी में लॉक डाउन (तालाबंदी) कर दिया गया। यहां आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। लॉकडाउन में जिले भर के लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी । उन्हे सिर्फ दवा और अनाज जैसी जरूरी चीजों के लिए ही बाहर आने की इजाजत मिलेगी । इस दौरान वे बैंक से पैसे निकालने भी जा सकते हैं । वाराणसी के इतिहास में पहली बार लॉकडाउन हुआ है ।
जिला मजिस्ट्रेट कौशलराज शर्मा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय, सभी तरह के वाहन पूरी तरह से बंद रहेंगे । डेढ़ दर्जन कार्यालय खोले जाएंगे। इस दौरान सरकारी कार्यालय में आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा । फैक्ट्री मालिकों को मजदूरों को वेतन सहित अवकाश देने के निर्देश दिए गए हैं । यहां बता दें कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को उन 75 जिलों को लॉकडाउन के निर्देश जारी करने को कहा है जिनमें कोरोना पॉजीटिव केस आए हैं।