फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Proud moment for BHu Professor Hari bahadur Srivastava appointed Vice Chancellor of Siddharth University siddharth nagar

गर्व का पलः बीएचयू के प्रोफेसर एचबी श्रीवास्तव बने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति, तीन साल का होगा कार्यकाल

Mon, 28 Jun 2021 05:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Jun 2021 05:18 PM IST
सार

बीएचयू से ही बीएससी, एमएससी और पीएचडी करने वाले प्रो.हरि बहादुर  श्रीवास्तव जल्द ही सिद्धार्थ विश्वविद्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। प्रो. श्रीवास्तव को विज्ञान संस्थान निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी समेत अन्य शिक्षकों, कर्मचारियों ने बधाई दी है।

विज्ञापन
Proud moment for BHu  Professor Hari bahadur  Srivastava appointed Vice Chancellor of Siddharth University siddharth nagar
प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  में भू विज्ञान विभाग के प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर का कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल सह कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया। राजभवन से जारी बयान के अनुसार प्रो. श्रीवास्तव की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए होगी।

विज्ञापन


बीएचयू विज्ञान संस्थान के डीन डॉ. हरि बहादुर श्रीवास्तव को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का कुलपति बनने पर  बीएचयू कर्मियों में हर्ष की लहर है। बीएचयू से ही बीएससी, एमएससी, पीएचडी करने वाले प्रो. श्रीवास्तव जल्द ही विश्वविद्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। प्रो. श्रीवास्तव को विज्ञान संस्थान निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी समेत अन्य शिक्षकों, कर्मचारियों ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed