फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   protest

बनारस में बंद बेअसर, बाजार में दिखी ज्यादा भीड़

Wed, 09 Dec 2020 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
protest
वाराणसी। किसानोें के समर्थन में विपक्ष का बंद वाराणसी में बेअसर रहा। सपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता निकले, मगर बाजार पर इसका असर नहीं पड़ा। बल्कि आम दिनों की अपेक्षा बाजार में अधिक भीड़ देखी गई। वैवाहिक लग्न के चलते सभी वस्तुओं की दुकानें अपने निर्धारित समय पर खुली। बाजारों से लेकर पेट्रोल पंप, मंडियां, बैंक आम दिनों की तरह ही खुले रहे। दुकान, प्रतिष्ठान हो या फिर शो रूम, मॉल सब खुले रहे और लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार कोरोना काल में काफी कुछ नुकसान हुआ, ऐसे में लग्न का सीजन चल रहा है। बंदी कर देंगे तो व्यापारियों का ही नुकसान होगा। साथ ही जिसके घर में बेटी-बेटे का विवाह होगा सबसे अधिक परेशानी वह अभिभावकों को भी झेलनी पड़ती।
विज्ञापन

गोदौलिया, लक्सा, लहुराबीर, मलदहिया, लंका, अर्दली बाजार, पांडेयपुर, लालपुर समेत सभी जगह की दुकानें खुली रही। सबसे ज्यादा भीड़ दालमंडी, नई सड़क में रही। लग्न के चलते दालमंडी में ठसाठस भीड़ रही। ग्रामीण अंचलों में भी बाजार गुलजार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले रहे पेट्रोल पंप व गैस एजेंसियां
शहर के पेट्रोल पंप भी खुले रहे। इसके चलते आम लोगों को पेट्रोल भरवाने में कोई दिक्कत नहीं हुआ। इसके अलावा शहर के सभी गैस एजेंसिया और डेयरियां खुली रही। उपभोक्ताओं में घरों में रसोई गैस की सप्लाई की गई। रोडवेज, सिटी बसें, मैजिक, ऑटो आदि वाहन आम दिनों की तरह चल रहे थे। शहर की सब्जी मंडियों में आम दिनों की तरह ही खरीदारी हुई। बंदी के चलते अन्य राज्यों से आवक नहीं हो पाया। लेकिन रोजमर्रा की चीजों के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed