{"_id":"5b9a9300867a557ebc1944ad","slug":"protest-in-varanasi-after-name-plate-broken-of-rajiv-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में राजीव गांधी की प्रतिमा के नीचे लगे दानदाताओं के शिलापट्ट तोड़ने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में राजीव गांधी की प्रतिमा के नीचे लगे दानदाताओं के शिलापट्ट तोड़ने पर हंगामा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन और नगर निगम पर लगाया तोड़ने का आरोप
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के मैदागिन चौराहे पर राजीव गांधी की प्रतिमा के नीचे लगे दानदाताओं के शिलापट्ट को क्षतिग्रस्त करने पर गुरुवार शाम को कांग्रेस नेताओं ने हंगामा किया। जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
मैदागिन चौराहे को सेंट जांस पुरातन छात्र संगठन की ओर से उसका सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। दानदाताओं की सूची वाला पत्थर क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले की जानकारी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हुई। इस पर वे वहां पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। हंगामे की जानकारी के बाद सीओ कोतवाली बृजनंदन राय और नगर निगम के अधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे।
नेताओं का आरोप था कि राजीव गांधी की मूर्ति के नीचे लगे शिलापट्ट को जानबूझकर तोड़ा गया है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। धरना देने वालों में पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, राघवेन्द्र चौबे, सतीश चौबे, प्रजानाथ शर्मा, राणा गोस्वामी, सीताराम केसरी समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
वहीं अपर नगर आयुक्त अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिस संस्था ने मरम्मत की जिम्मेदारी ली है। इस बाबत उनसे पूछताछ की जाएगी। वहीं सुंदरीकरण का काम करा रही संस्था के किसी सदस्य से संपर्क नहीं हो पाया है।